{"_id":"69f0bf63e8ef0fc05b0b968b","slug":"meerut-premier-league-ajax-club-won-1-0-in-a-thrilling-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-152485-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ प्रीमियर लीग : रोमांचक मुकाबले में एजेक्स क्लब 1-0 से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ प्रीमियर लीग : रोमांचक मुकाबले में एजेक्स क्लब 1-0 से जीता
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला फुटबाल संघ की ओर से आयोजित मेरठ प्रीमियर लीग के तीसरे दिन एजेक्स फुटबाल क्लब और इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और मुकाबला काफी कड़ा रहा।
मैच का पहला और महत्वपूर्ण गोल एजेक्स के आसिफ ने 20वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए गोल किया। इंटरनेशनल मेरठ की टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और पूरे मैच में कड़ी टक्कर दी। इससे मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा। आखिर में एक्सेस ने 1-0 से जीत प्राप्त की। मुख्य अतिथि अनुज कनौजिया ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत, आयोजन अध्यक्ष एवं सचिव सिद्धार्थ राठी और गौरव तोमर ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
ललित पंत ने बताया कि बुधवार का मुकाबला मेरठ स्पोर्टिंग और इंटर मेरठ के बीच शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरठ प्रीमियर लीग लगातार शानदार और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों के साथ आगे बढ़ रही है। यह खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है।
Trending Videos