{"_id":"69f2e3d52f40a728b20a5156","slug":"meerut-mason-killed-in-celebratory-firing-during-bride-s-welcome-in-meerut-village-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने पिस्टल से की अंधाधुंध हर्ष फायरिंग, राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने पिस्टल से की अंधाधुंध हर्ष फायरिंग, राजमिस्त्री की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में दुल्हन के स्वागत के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 45 वर्षीय राजमिस्त्री सुभाष की मौत हो गई। आरोप है कि दूल्हे के चाचा ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग एक परिवार के लिए मातम बन गई। दुल्हन के स्वागत के समय हुई अंधाधुंध फायरिंग में 45 वर्षीय राजमिस्त्री सुभाष को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
दुल्हन के स्वागत के दौरान चली गोलियां
बताया गया कि खड़ौली गांव निवासी आदेश की बुधवार रात मोदीपुरम से बारात गई थी। गुरुवार सुबह जब आदेश अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा तो स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान आतिशबाजी के बीच दूल्हे के चाचा विक्की ने पिस्टल से अंधाधुंध हवाई फायरिंग कर दी।
यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट प्रकरण: एक्शन शुरू, सेक्टर-2 में आज से चस्पा होंगे नोटिस, सेटबैक विवाद पर हुआ ये निर्णय
Trending Videos

पड़ोसी को लगी गोली, मौके पर मौत
आरोप है कि फायरिंग के दौरान एक गोली पास ही खड़े 45 वर्षीय सुभाष के जबड़े में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर घर के फर्श पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस समय सुभाष अपनी पत्नी पुष्पा के साथ खड़े होकर नवविवाहित जोड़े को देख रहा था।
परिवार में मचा कोहराम, पुलिस कर रही दबिश
मृतक की पत्नी पुष्पा ने बताया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से खड़ौली गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी ज्योति दो महीने से अपनी बड़ी बहन के घर हरियाणा गई हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।