सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Head-on collision between bike and e-rickshaw leaves one dead, two critically injured

Meerut: बाइक-ई रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत, सब्जी बेचकर लाैट रहे युवक की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Apr 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में रहमापुर गांव के पास बाइक और जनरेटर से लदी ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में 24 वर्षीय युवक विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Meerut: Head-on collision between bike and e-rickshaw leaves one dead, two critically injured
विपिन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रहमापुर गांव के पास उस समय हुआ जब बाइक और जनरेटर से लदी ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

Trending Videos


सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार बहसूमा क्षेत्र के गांव बटावली निवासी विपिन (24) पुत्र मांगेराम अपने साथियों अमित और नफीस के साथ बाइक से गणेशपुर स्थित साप्ताहिक पैठ में सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रहमापुर गांव के पास मुख्य मार्ग पर मंदिर के सामने सामने से आ रही जनरेटर से लदी ई-रिक्शा से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बागपत में राशन घोटाला, ट्रकों में पत्थर रखकर कम किया जाता गेहूं-चावल, हर महीने 500-600 क्विंटल राशन गायब

मौके पर ही युवक की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी अमित और नफीस गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायलों को मेरठ किया रेफर
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अमित और नफीस को उपचार के लिए हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में पंकज लवानिया ने बताया कि अभी तक हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed