फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: रिलेशनशिप में विलेन होती हैं ये बातें, कहीं आपका रिश्ता न कर दें खराब

Sat, 27 Aug 2022 04:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 27 Aug 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
Mistakes to Avoid in Relationship Check Relation Tips and Tricks in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

Relationship Tips: अगर आप किसी से प्यार करते हैं,उन्हें डेट कर रहे हैं या शादी के बंधन में बंधे हैं तो अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। रिश्ता बहुत कमजोर डोर से बंधा होता है, जिसमें प्यार के साथ ही विश्वास होना जरूरी होता है। रिलेशनशिप के शुरूआती दिनों में लोग अपने पार्टनर से बहुत संभलकर बात करते हैं या व्यवहार करते हैं। क्योंकि वह नहीं चाहते कि पार्टनर के सामने उनकी छवि खराब हो लेकिन अक्सर लोग अपने पार्टनर से जाने अनजाने कुछ ऐसी बातें कह जाते हैं जो उनके रिश्ते में विलेन का काम करती है और दूरियां ला सकती है। कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े सामान्य बात हैं लेकिन कभी कभी बात इतनी बढ़ जाती है कि ब्रेकअप की नौबत आ जाती है। इसलिए कपल को यह पता होना चाहिए कि रिलेशनशिप में दूरी बढ़ाने वाली बातें कौन सी हैं जो विलेन की तरह आपको आपके पार्टनर से अलग कर सकती हैं और ब्रेकअप करा सकती हैं। ये रहीं ब्रेकअप के लिए कपल की गलतियां।

Mistakes to Avoid in Relationship Check Relation Tips and Tricks in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

परिवार का सम्मान न करना

कपल को एक दूसरे के परिवार का सम्मान करना चाहिए। लेकिन जब आप अपने पार्टनर के सामने उनके परिवार के लोगों का मजाक उड़ाते हैं या उनका सम्मान नहीं करते, तो पार्टनर को आपकी बात बुरी लगती है। वह भी आपके परिवार का सम्मान करना बंद कर सकते हैं। परिवार को लेकर आपके बर्ताव के कारण उनके मन में नाराजगी बढ़ने पर रिश्ता टूट सकता है।

Mistakes to Avoid in Relationship Check Relation Tips and Tricks in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

रिश्ते में तीसरे की एंट्री

कपल के बीच किसी तीसरे की एंट्री भी रिश्ते के लिए विलेन बन जाती हैं। अगर आप अपने पार्टनर को प्यार में धोखा देने लगे, किसी और के साथ अधिक वक्त बिताने लगे या एक साथ दो लोगों को डेट कर रहे हैं तो भी आपका रिश्ता ब्रेकअप तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mistakes to Avoid in Relationship Check Relation Tips and Tricks in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

एक दूसरे को न समझना

साथ रहने के लिए सबसे जरूरी होता है कि आप अपने पार्टनर को समझते हों। लेकिन जब आप अपने पार्टनर की बातों को समझने का प्रयास नहीं करते, हंसकर उन्हें टाल देते हैं या मजाक उड़ाते हैं तो रिश्ते में तनाव बढ़ जाता है। रिश्ते में प्यार से ज्यादा सम्मान और समझ की जरूरत होती है। इसकी कमी होने पर दो लोग एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में लंबे समय तक नहीं रह पाते। 

विज्ञापन
Mistakes to Avoid in Relationship Check Relation Tips and Tricks in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

झूठ बोलना

रिश्ता विश्वास पर टिका होता है लेकिन जब आप अपने पार्टनर से झूठ बोलने लगते हैं और पार्टनर के सामने आपके झूठ उजागर होते हैं तो रिश्ता कमजोर हो जाता है। पार्टनर आपकी बातों पर विश्वास नहीं करता और ब्रेकअप की नौबत आ जाती है। इसलिए कपल को एक दूसरे से झूठ बोलने और बाते छुपाने से बचना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed