{"_id":"5d2326808ebc3e6ccd345f0d","slug":"parental-favouritism-in-kids-can-have-bad-effects-between-siblings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने बच्चों को प्यार देने में करते हैं भेदभाव तो सावधान, पड़ सकता है बुरा असर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अपने बच्चों को प्यार देने में करते हैं भेदभाव तो सावधान, पड़ सकता है बुरा असर
आप अगर दो से ज्यादा बच्चों के अभिभावक है तो कभी आपने भी इस बात को महसूस किया है कि कोई एक बच्चा अन्य बच्चों से आपको ज्यादा प्यारा है। लेकिन अगर इस बारे में आपसे पूछा जाए तो आपका जवाब होगा नहीं। ये जानकर आपको हैरानी होगी कि आपके बच्चे ऐसा नहीं सोचते। उन्हें हमेशा ही लगता है कि उसके भाई या बहन उनके माता पिता को ज्यादा प्रिय है। ये सोच आपके बच्चे के अंदर मानसिक तनाव पैदा कर सकती है।
2 of 4
शोध बताते हैं कि अगर आपके बच्चे के अंदर ऐसी किसी भी सोच के होने की शंका हो तो तुरंत ही किसी तरह के उपाय किए जाएं तो बेहतर होगा क्योंकि इस तरह की भावना के आने के बाद भाई बहनों में भी तनाव की शिकायत हो जाती है और ये सोच बड़े होने के साथ और प्रबल होती जाती है। इसलिए अगर आपका बच्चा आपसे ये पूछे कि उनमें से आप किसे सबसे ज्यादा पसंद करती हैं तो मना करने के साथ ये भी जानने की कोशिश करें कि वो ऐसा क्यों सोचता है।
3 of 4
कभी कभी कोई एक बच्चा दूसरे बच्चे की तुलना में आसानी से समझ जाता है या फिर किसी तरह की जिद नहीं करता है तो उसे लगता है कि वो अपने माता पिता को पसंद नहीं है। बच्चों के अंदर इस तरह की भावना के कारण उनके व्यवहार में परिवर्तन, अवसाद की शिकायत होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अगर आप अपने किसी एक बच्चे को ज्यादा बुद्धिमान और समझदार दूसरे से बताएंगे तो बाकी बच्चे इस बात से दुखी होंगें। ये सारी समस्या उस समय ज्यादा बढ़ जाती है जब वो किशोरावस्था से गुजर रहा हो। इस तरह के व्यवहार का असर उनके पढ़ाई पर भी पड़ता है। इसलिए जरुरी है कि इस तरह की परिस्थिति को समझने की कोशिश करें कि बच्चें इस तरह की बातें क्यों सोचते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।