फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: इन वजहों से जिद्दी बन जाता है बच्चा, आप भी रखें ध्यान

Tue, 07 Jan 2025 01:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 07 Jan 2025 01:11 PM IST
सार

बच्चे के साथ दोस्ताना व्यवहार करें, उसकी भावनाओं का सम्मान करें और अनुशासन के महत्व को सिखाएं। आइए जानते हैं कि किन कारणों से बच्चे जिद्दी बन जाते हैं और माता-पिता को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।  

विज्ञापन
Parenting Tips What Causes a Child to Be Stubborn Know Reasons Behind
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Adobe

Parenting Tips: बच्चों का जिद्दी होना एक आम समस्या है, जिससे कई माता-पिता जूझते हैं। बचपन में अगर बच्चों की इस आदत पर ध्यान न दिया जाए, तो यह भविष्य में बड़ी चुनौती बन सकती है। बच्चों का व्यवहार उनके विकास, माहौल और परवरिश पर निर्भर करता है। बच्चों का जिद्दी स्वभाव उनके माहौल और परवरिश का परिणाम होता है। माता-पिता का धैर्य, समझ और प्यार बच्चे के व्यवहार को सुधारने में मदद कर सकता है। बच्चे के साथ दोस्ताना व्यवहार करें, उसकी भावनाओं का सम्मान करें और अनुशासन के महत्व को सिखाएं। आइए जानते हैं कि किन कारणों से बच्चे जिद्दी बन जाते हैं और माता-पिता को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।  

Parenting Tips What Causes a Child to Be Stubborn Know Reasons Behind
अत्यधिक लाड़-प्यार  - फोटो : iStock

अत्यधिक लाड़-प्यार 

जब बच्चे की हर बात मानी जाती है तो वह धीरे-धीरे जिद करने लगता है। उसे यह विश्वास हो जाता है कि जिद करने से उसकी हर मांग पूरी हो जाएगी। जरूरत से ज्यादा बच्चों को छूट देने से भी वह जिद्दी हो जाते हैं। माता पिता को चाहिए कि वह बच्चों को अनुशासन का महत्व समझाएं। प्यार के साथ सीमाएं तय करें। साथ ही बच्चों की हर बात पर हां कहने के बजाए ना कहना भी सीखें। 

Parenting Tips What Causes a Child to Be Stubborn Know Reasons Behind
माता-पिता की असहमति और मतभेद - फोटो : Adobe stock

माता-पिता की असहमति और मतभेद
 
अगर माता और पिता किसी बात पर एकमत नहीं होते और बच्चे के सामने एक-दूसरे की बात काटते हैं, तो बच्चा इस स्थिति का फायदा उठाकर जिद्दी बन सकता है।  वह जैसा अपने अभिभावक के बीच जिद का स्तर देखता है, वैसा ही अपने जीवन में भी अपनाता है। माता-पिता को बच्चों के सामने एकजुट रहना चाहिए और एक जैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips What Causes a Child to Be Stubborn Know Reasons Behind
अत्यधिक प्रतिबंध और कठोरता - फोटो : Istock

अत्यधिक प्रतिबंध और कठोरता

कुछ माता-पिता बच्चों पर जरूरत से ज्यादा सख्ती बरतते हैं, जिससे बच्चे का स्वभाव जिद्दी हो जाता है। बच्चा सोचता है कि उसे अपनी बात मनवाने के लिए और जिद करनी होगी। हर बात पर बच्चे को नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से वह जिद्दी बन जाता है। माता-पिता को चाहिए कि वह प्यार और अनुशासन के बीच संतुलन बनाएं। कठोर होने की बजाय बच्चे को समझा कर चीजें सिखाएं।  

विज्ञापन
Parenting Tips What Causes a Child to Be Stubborn Know Reasons Behind
बच्चे की भावनाओं की अनदेखी - फोटो : Pixabay

बच्चे की भावनाओं की अनदेखी

जब बच्चे की भावनाओं और इच्छाओं को लगातार नजरअंदाज किया जाता है, तो बच्चा जिद करना शुरू कर देता है।  कई बार बच्चे माता-पिता का ध्यान आकर्षित करने के लिए जिद करते हैं। यह तब होता है जब माता-पिता बच्चे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। अभिभावक बच्चे की भावनाओं को समझें, उनसे संवाद करें। उनकी बातों को ध्यान से सुनें और रोजाना बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed