{"_id":"5cde8778bdec2207571f5490","slug":"people-searching-girlfriend-boyfriend-more-than-partner-says-google-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मन बहलाने का जरिया बनता जा रहा है ये 'रिश्ता', भारत में बढ़ रहा है इसका प्रचलन","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
मन बहलाने का जरिया बनता जा रहा है ये 'रिश्ता', भारत में बढ़ रहा है इसका प्रचलन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 17 May 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समय में बदलाव के साथ-साथ लोगों में इतने बदलाव आ गए हैं कि उनकी मानसिकता को समझ पाना बिल्कुल मुश्किल हो गया है। बात किसी सामान की हो या रिश्तों की लोगों की सोच ऐसी बनती जा रही है जैसे हर चीज कुछ समय तक मन बहलाने के लिए बनी हो। जिससे जी भर जाए तो कुछ और ढूंढ लिया जाए। भारत में रिश्तों की भी कुछ ऐसी ही हालत हो गयी है।
2 of 4
सर्च इंजन गूगल की एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में लोग मैट्रिमनियल साइट्स पर लाइफ पार्टनर ढूंढने से ज्यादा डेटिंग साइट्स पर पार्टनर तलाशना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ईयर इन सर्च-इंडिया इनसाइट्स फॉर ब्रैंड्स’ की रिपोर्ट में सामने आया है कि इंटरनेट के जरिये डेटिंग पार्टनर खोजना 40 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि मैट्रिमनियल साइट्स के जरिए इंटरनेट पर शादी का रिश्ता तलाशने में सिर्फ 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
3 of 4
हालांकि अभी भी डिजिटल दुनिया में डेटिंग पार्टनर खोजने की तुलना में शादी के रिश्ते तीन गुना ज्यादा तलाशे जा रहे हैं। लेकिन जिस गति से भारतीय यूजर्स में डेटिंग का क्रेज बढ़ रहा है, उसे देखकर लगता है कि कुछ सालों में यह ट्रेंड ‘लाइफ पार्टनर’ खोजने के ट्रेंड को पीछे कर देगा। गूगल का यह निरीक्षण मैट्रिमनियल साइट भारत मैट्रिमनी की फरवरी में की गई स्टडी का समर्थन करता है जिसमें कहा गया था कि एक आम भारतीय धीरे-धीरे काफी भावुक होता जा रहा है। इस सर्वे में शामिल 6 हजार भारतीयों में से 92 प्रतिशत का कहना था कि वे प्यार की तलाश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस सर्वे में यह बात भी सामने आयी है कि अपने प्यार का इजहार करने के लिए 24 प्रतिशत भारतीय शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, 21 प्रतिशत रोमांटिक डिनर के जरिए प्यार का इजहार करते हैं, 34 प्रतिशत गिफ्ट्स देकर जबकी 15 प्रतिशत भारतीय रोमांटिक हॉलिडे की प्लानिंग करके अपने पार्टनर के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।