{"_id":"6a8191ed0f6fad08cf0c284f","slug":"accused-held-the-guard-hostage-stole-transformer-equipment-and-fled-after-smashing-the-cctv-cameras-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jashpur News: गार्ड को बंधक बनाकर ट्रांसफॉर्मरों के उपकरण किये चोरी, सीसीटीवी तोड़कर फरार हुए आरोपी; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jashpur News: गार्ड को बंधक बनाकर ट्रांसफॉर्मरों के उपकरण किये चोरी, सीसीटीवी तोड़कर फरार हुए आरोपी; FIR दर्ज
Sun, 16 Aug 2026 04:03 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 16 Aug 2026 04:03 PM IST
सार
जसपुर के नादेही स्थित दो सौर ऊर्जा संयंत्रों में घुसकर बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया और ट्रांसफॉर्मरों के कीमती उपकरण चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपियों ने सीसीटीवी सिस्टम भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जसपुर के नादेही क्षेत्र में स्थित दो सौर ऊर्जा संयंत्रों में घुसकर अज्ञात लोगों ने दो ट्रांसफॉर्मरों में तोड़फोड़ कर उनके महत्वपूर्ण आंतरिक उपकरण चोरी कर लिए। आरोप है कि आरोपियों ने घटना के दौरान सुरक्षा गार्ड को काबू में लेकर एक कमरे में बंद कर दिया और सीसीटीवी कैमरों व सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत नादेही गांव में दो अलग-अलग 200 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हैं। इनमें एक अनिरुद्ध सिसोदिया और दूसरा विजया सिसोदिया (सिसोदिया सोलर्स) के नाम पर है। आरोप है कि चार-पांच अगस्त की रात अज्ञात लोग बाउंड्रीवाल फांदकर परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने सुरक्षा गार्ड को काबू में कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने परिसर में लगे 250-250 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मरों में तोड़फोड़ की और उनके महत्वपूर्ण आंतरिक उपकरण निकालकर चोरी कर लिए। घटना की पहचान छिपाने के लिए साइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों और सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप है।
पीड़ित ने बताया कि सुबह सुरक्षा गार्ड ने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने उसे कमरे से बाहर निकाला। परिसर का निरीक्षण करने पर दोनों ट्रांसफॉर्मरों के केवल बाहरी आवरण मौके पर मिले, जबकि उनके आंतरिक उपकरण गायब थे। घटना की सूचना पांच अगस्त की सुबह करीब छह बजे पुलिस को दी गई थी। मामले में 14 अगस्त को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया की जसपुर पुलिस टीम घटना की जांच के साथ ही आरोपियों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।