फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   5,864 students have applied for the state's joint B.Ed. and M.Ed. entrance exam.

Almora News: राज्य संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश के लिए 5864 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
5,864 students have applied for the state's joint B.Ed. and M.Ed. entrance exam.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य भर के 5864 छात्र-छात्राओं ने शिक्षक के क्षेत्र में भविष्य सवारने के लिए आवेदन किया। इस वर्ष राज्य संयुक्त बीएड और एमएड की प्रवेश परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को दी गई है।
विज्ञापन

16 अगस्त को आयोजित राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस वर्ष राज्य के 76 शिक्षण संस्थानों में सात हजार सीटों में प्रवेश के लिए राज्य के 5804 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं एमएड की 150 सीटों में प्रवेश पाने को 60 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इस बार एसएसजे विश्वविद्यालय को प्रवेश परीक्षाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश संयुक्त एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए पूर्व में छह परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। लेकिन तीन केंद्रों में परीक्षार्थियों की संख्या काफी काम होने के चलते इनमें होने वाली परीक्षा को स्थगित कर विद्यार्थियों को नए केंद्र आबंटित किए गए हैं। अब स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट परीक्षा केंद्र में होने वाली परीक्षा एसएसजे परिसर, एचएनबी विवि के अधीन चौरास परिसर की परीक्षा डॉ. एसएन नौटियाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग और स्नातकोत्तर महाविद्यालय टिहरी केंद्र में होने वाली परीक्षा पंडित ललित मोहन परिसर ऋषिकेश में होगी।
विज्ञापन

--------------
कोट
-राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड की परीक्षा 17 जबकि एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए है। विद्यार्थियों से अपील है कि परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर तय समय पर पहुंचें
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव एसएसजे विवि अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed