{"_id":"6a7f5932ecb247a084078b72","slug":"district-hospital-opd-closed-early-patients-left-stranded-in-heavy-rain-almora-news-c-232-1-shld1002-147356-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल: समय से पहले ओपीडी बंद, भारी बारिश में भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल: समय से पहले ओपीडी बंद, भारी बारिश में भटके मरीज
Fri, 14 Aug 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में नियमों को ताक पर रखकर सेवाएं समय से पहले बंद करने से मरीज परेशान रहे। एक विशेषज्ञ डॉक्टर के अन्यत्र ड्यूटी पर थे। अस्पताल में ओपीडी भी केवल डेढ़ बजे तक ही खुली। बाद में जांच कराने आने वाले मरीजों को दूसरे अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े।
जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन लोहनी की शुक्रवार को बेस अस्पताल में ड्यूटी लगी थी। उनके नहीं रहने से चर्म रोग के मरीजों को निराश लौटना पड़ा। अस्पताल के नियमानुसार ओपीडी का समय दोपहर दो बजे तक है लेकिन मरीजों की भारी भीड़ के बावजूद महज डेढ़ बजे तक ही मरीजों की जांच की गई। सामान्यतः ओपीडी का समय अधिक होने की उम्मीद पाले बैठे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ा झटका लगा। पर्ची काउंटर बंद होने और चर्म रोग विशेषज्ञ के केबिन में ताला लटका देख मरीजों और उनके तीमारदारों में भारी आक्रोश देखा गया। चर्म रोग विशेषज्ञ न होने के कारण भारी बारिश में मरीजों को बेस अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े। अस्पताल की ओपीडी में सर्दी जुकाम, बुखार, पेट दर्द, सिर दर्द सहित विभिन्न बीमारियों के 520 मरीज उपचार को पहुंचे।
जिला अस्पताल के कर्मचारी दिनेश पुरी की माता के आकस्मिक निधन होने के कारण अपराह्न 1.30 बजे से शोकसभा की गई। जिस कारण ओपीडी को पहले बंद किया गया था।
डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा