{"_id":"6a7f59129aea4ab4900ba027","slug":"daughters-of-the-district-excited-to-become-part-of-the-ncc-battalion-almora-news-c-232-1-alm1002-147363-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एनसीसी बटालियन का हिस्सा बनने को उत्साहित जिले की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एनसीसी बटालियन का हिस्सा बनने को उत्साहित जिले की बेटियां
Fri, 14 Aug 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में बेटियों में एनसीसी को लेकर गजब का उत्साह है। अंदाजा लगा सकते हैं कि परिसर में स्थापित 24 यूके एनसीसी गर्ल्स बटालियन में वर्तमान में 164 छात्राएं पंजीकृत हैं। बटालियन उनके देश सेवा के सपनों को नई उड़ान दे रही है।
बटालियन की 60 कैडेट स्वतंत्रता दिवस पर परेड के लिए अभ्यास कर रही हैं। आज होने वाले आयोजन में वह अतिथि को सलामी देकर परेड में अपना जोश दिखाएंगी। परेड में एनएसएस की 20 छात्राएं भी हिस्सा लेंगी। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को परिसर में गर्ल्स बटालियन की ओर बारिश के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट और बटालियन की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। कैडेट्स के साथ ही एनएसएस की भारत माता की जय, हर घर तिरंगा जैसे नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वहां डॉ. ललित चंद्र जोशी, डॉ. गौरव कर्नाटक, अमित बिष्ट, रोहित कुमल्टा सहित कैडेट्स मौजूद रहे।