फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   When the administration did not heed their pleas, students engaged in voluntary labor to fill the potholes on the road.

Almora News: प्रशासन ने नहीं सुनी तो विद्यार्थियों ने श्रमदान कर रास्ते के भरे गड्ढे

Fri, 14 Aug 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 14 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
When the administration did not heed their pleas, students engaged in voluntary labor to fill the potholes on the road.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर में लगातार हो रही बारिश से जीआईसी सोमेश्वर से हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को जोड़ने वाला मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। रास्ते पर बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से कीचड़ जमा हो गई है। रास्ते के बदहाल होने से कई विद्यार्थी आवाजाही के दौरान चोटिल हो चुकी हैं। वहीं कई दोपहिया वाहन चालकों भी रास्ते पर रपटने से घायल हो चुके हैं। जब प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की मांग नहीं सुनी तो विद्यार्थियों ने श्रमदान कर गड्ढों में मिट्टी और पत्थर भरकर उन्हें समतल किया। छात्र संघ अध्यक्ष सलोनी भंडारी ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस मार्ग से आवागमन करते हैं। युवा समाजसेवी कैलाश कुमार ने विद्यार्थियों की पहल की सराहना करते हुए प्रशासन से मार्ग की स्थायी मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed