फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Torrential rain wreaks havoc in Seemalkhet, Chaukhutia; National Highway closed, debris enters six houses

Almora News: चौखुटिया के सीमलखेत में मूसलाधार बारिश का कहर, एनएच बंद, छह घरों में घुसा मलबा

Sun, 16 Aug 2026 03:28 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 16 Aug 2026 03:28 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया स्थित सीमलखेत क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रातभर बंद रहा, छह घरों में मलबा घुस गया और एक मकान खतरे की जद में आ गया।

विज्ञापन
Torrential rain wreaks havoc in Seemalkhet, Chaukhutia; National Highway closed, debris enters six houses
निरीक्षण करते उपजिला अधिकारी सुनील राज। - फोटो : संवाद

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया के सीमलखेत क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) रातभर बंद रहा, जबकि छह परिवारों के घरों में मलबा और पानी घुस गया। एक मकान खतरे की जद में आ गया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है।

विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11 बजे सीमलखेत क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश हुई। स्थानीय लोगों ने बादल फटने की आशंका जताई है। बारिश के कारण कुशरानी बैण्ड गधेरा उफान पर आ गया और आसपास के छोटे गधेरे भी गांव की ओर बहने लगे। इसके चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। रविवार सुबह करीब छह बजे एनएच कर्मियों ने जेसीबी की मदद से मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया, हालांकि सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

तेज बहाव के कारण भूमिकिया और घुडसाली तोक में हीरा सिंह नेगी, मेहरबान सिंह, बलवंत सिंह नेगी और दानीराम समेत छह परिवारों के घरों में मलबा और पानी घुस गया। दानीराम के मकान की सुरक्षा दीवार पूरी तरह बह गई, जिससे उनका घर खतरे की जद में आ गया है। ग्राम प्रधान आस्था नेगी ने प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग प्रशासन से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार मोहित देऊपा, राजस्व कर्मी अंकित जोशी, जिला पंचायत सदस्य किरण नेगी, ग्राम प्रधान आस्था नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता नेगी, गेवाड़ विकास समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान हीरा सिंह नेगी और कोतवाल अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ नुकसान का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं, समीपवर्ती ग्राम पंचायत बिजरानी में भी गधेरे के उफान से कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने फसलों और कृषि भूमि के नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed