फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 साल इस एक्ट्रेस संग लिव इन में रहे थे राजेश खन्ना, छोटे कपड़ों को लेकर किया था खूब टॉर्चर

Sat, 29 Dec 2018 08:55 AM IST
shubham लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Sat, 29 Dec 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Khanna birthday special: Rajesh Khanna And Anju Mahendru Love Story
राजेश खन्ना
रोमांस के किंग राजेश खन्ना की 29 दिसंबर को 76वीं जयंती है। राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में 40 साल तक काम किया था। फिल्मों में वह जितने रोमांटिक थे, असल जिंदगी में भी इतने ही रोमांटिक थे। आज भी जब उनको याद किया जाता है तो उनका एक डायलॉग जेहन में गूंज उठता है- 'पुष्पा... आई हेट टियर्स'। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे उनके कुछ ऐसे अनछुए पहलुओं के बारे में जिन्हें आज भी याद किया जाता है।
Rajesh Khanna birthday special: Rajesh Khanna And Anju Mahendru Love Story
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना और अंजू महेंदू्र के प्रेम के किस्से बॉलीवुड की गलियों में अक्सर चर्चाओं का विषय रहे हैं। अंजू और राजेश बचपन के साथी थे। दोनों ने पढ़ाई एक साथ एक ही कॉलेज से की है। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया। ये बात उन दिनों की है जब राजेश फिल्मों में काम पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। उस दौरान अंजू भी एक मॉडल थीं और एक्टिंग के लिए ट्राई कर रही थीं।
Rajesh Khanna birthday special: Rajesh Khanna And Anju Mahendru Love Story
राजेश खन्ना
रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में राजेश अंजू का खूब ख्याल रखते थे। राजेश के करियर के लिए अंजू ने अपने सपनों को भी दरकिनार कर दिया था। धीरे-धीरे राजेश इंडस्ट्री में पैर जमाने लगे और अंजू की हर इच्छा को पूरा करने लग गये थे। जब राजेश को सफलता मिलनी शुरू हुई तो उन्होंने अंजू से उनका करियर छोड़ देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajesh Khanna birthday special: Rajesh Khanna And Anju Mahendru Love Story
rajesh khanna
अंजू, राजेश के प्यार में पागल थीं। उन्होंने राजेश के एक कहने पर अपना करियर छोड़, बस उनके सपनों को पूरा करने में लग गईं। दोनों एक ही घर में रहने लगे थे। अंजू, घर का सारा काम संभालती थीं और राजेश फिल्में करने में बिजी थे। राजेश की एक के बाद एक फिल्में हिट जा रही थीं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दारार आने लगी।
विज्ञापन
Rajesh Khanna birthday special: Rajesh Khanna And Anju Mahendru Love Story
राजेश खन्ना
अंजू बहुत खुले विचारों वाली लड़की थीं और राजेश बेहद ट्रेडिशनल। सफलता के चरम पर पहुंचने के बाद भी राजेश अपनी पुरानी विचारधारा को खत्म नहीं कर पाए थे। अक्सर दोनों के बीच विचारों में मतभेद के चलते लड़ाई हो जाती थी। एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया था कि राजेश को उनकी स्कर्ट से लेकर साड़ी तक पहनने में दिक्कत रहती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed