{"_id":"66b99f1effeba2c14c0f4376","slug":"raksha-bandhan-2024-first-rakhi-celebration-after-sister-s-marriage-how-to-plan-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2024: शादी के बाद है बहन के पहले रक्षाबंधन को भाई इन तरीकों से बनाएं यादगार","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Raksha Bandhan 2024: शादी के बाद है बहन के पहले रक्षाबंधन को भाई इन तरीकों से बनाएं यादगार
Raksha Bandhan 2024: 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। यह भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार है। बचपन में भाई बहन अक्सर लड़ाई झगड़े करते हैं लेकिन उम्र के साथ उनके बीच का प्यार भी बढ़ता है। वहीं जब बहन शादी के बाद अपना परिवार छोड़कर ससुराल चली जाती है, तो सबसे अधिक भाई ही अकेला महसूस करते हैं।
अगर आपकी बहन की भी इसी वर्ष शादी हुई है और शादी के बाद ये बहन का पहला रक्षाबंधन है तो इस राखी को अपनी बहन के लिए अधिक यादगार बना दें। उसके महसूस कराएं कि भले ही अब वह ससुराल में है लेकिन आप दोनों का रिश्ता और अपनापन पहले जैसा ही है। यहां शादीशुदा बहन के रक्षाबंधन के पर्व को यादगार बनाने के तरीके बताए जा रहे हैं। शादी के बाद बहन के पहले रक्षाबंधन को खास और यादगार बनाने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं। यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं।
2 of 5
उपहार
- फोटो : freepik
विशेष उपहार दें
बहन को नाम या फोटो के साथ कस्टमाइज्ड तोहफे दे सकते हैं। कस्टमाइज्ड उपहार जैसे गहने, कुशन, या कपड़े दें सकते हैं। इसके अलावा बचपन की यादों से जुड़ा कोई उपहार जैसे फोटो एल्बम या कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम भी तोहफे में दे सकते हैं।
3 of 5
Women
- फोटो : Pexel
भावुक नोट या पत्र
बहन के लिए एक भावनात्मक पत्र लिखें जिसमें आप उसके प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त करें। एक कार्ड दे सकते हैं, जिसमें उनके लिए प्यार भरा संदेश लिख सकते हैं। इसके अलावा वीडियो मैसेज भी दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करें जिसमें वे बहन के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फूड
- फोटो : istock
डिनर या आउटिंग
बहन के पसंदीदा रेस्तरां में उनके साथ डिनर पर जा सकते हैं। इसके अलावा भाई बहन और परिवार के साथ आउटडोर पिकनिक प्लान कर सकते हैं। वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस त्योहार पर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इसलिए जब बहन भाई के हाथ पर पारंपरिक राखी बांधें तो भाई उनके लिए कुछ विशेष करें। आप अपनी बहन की कलाई पर चूड़ी पहनाएं। एक छोटा धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।