फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए' अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, जो कभी पूरी न हो पाई

Wed, 10 Oct 2018 09:06 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Rekha Birthday Special: The Love Life Of Rekha and amitabh bachchan on her 63 birthday
Rekha And Amitabh

आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में रेखा और अमिताभ का नाम शामिल है। इस कहानी में एक तरफ जहां रेखा का दिल टूटा वहीं अमिताभ ने भी अपने सीने में इस दर्द को दफन कर लिया। खास बात यह है कि उनका रिश्ता टूटने के बाद अमिताभ-रेखा ने दुनिया के सामने रोना-धोना करने की बजाय इस मुद्दे पर हमेशा के लिए चुप्पी साध ली।आज बॉलीवुड की इस खूबसूरत अदाकारा का 63वां जन्मदिन है। आइए आपको बताते हैं, कैसे अमिताभ के साथ उनका प्यार परवान चढ़ा और किन हालातों में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। 

Rekha Birthday Special: The Love Life Of Rekha and amitabh bachchan on her 63 birthday
रेखा अमिताभ बच्चन
रेखा और अमिताभ की मुलाकात पहली बार फिल्म 'दो अंजाने' के सेट पर हुई थी। अमिताभ सुपरस्टार बन चुके थे और जया से शादी भी हो चुकी थी। लेकिन रेखा को कोई खास पहचान नहीं मिली थी। रेखा उतनी खूबरसूरत और आकर्षक भी नहीं लगती थीं, जितनी हम सबके जहन में वह अभी हैं।
Rekha Birthday Special: The Love Life Of Rekha and amitabh bachchan on her 63 birthday
रेखा अमिताभ बच्चन
शूटिंग शुरू होने के साथ साथ इन दोनों की गुपचुप प्रेम कहानी भी शुरू हो गई। रेखा ने अपने आप को बदलना शुरू किया। फिल्म हिट रही और इनकी जोड़ी इतनी पसंद की गई कि उन्हें 'सुहाग', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'राम बलराम' जैसी कई और फिल्में साथ में ऑफर हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha Birthday Special: The Love Life Of Rekha and amitabh bachchan on her 63 birthday
रेखा और अमिताभ बच्चन
माना जाता है कि रेखा- अमिताभ, रेखा के एक दोस्ते के बंगले पर ही मिला करते थे। लेकिन इनका प्यार सबके सामने तब खुल कर आया जब फिल्म 'गंगा की सौगंध' फिल्म के समय एक को एक्टर ने रेखा के साथ बद्तमीजी कर दी थी और अमिताभ अपना आपा खो बैठे थे।
विज्ञापन
Rekha Birthday Special: The Love Life Of Rekha and amitabh bachchan on her 63 birthday
रेखा अमिताभ बच्चन
खबरें ये भी उड़ीं कि इन दोनों ने छिप कर शादी भी कर ली है। इन अटकलों को तब और हवा मिली जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहन कर पहुंच गई थीं। उस रात की तस्वीरें मैगजीन में भी छपी थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed