फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन टिप्सों को अपनाने से मजबूत होगा रिश्ता, पाटर्नर से मधुर होंगे संबंध

Thu, 07 May 2020 09:00 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 07 May 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
relationship tips for healthy relations

किसी भी रिश्ते को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए दोनों ओर से कोशिश करना बेहद आवश्यक होता है। अगर आप सोचें कि सामने वाला सबकुछ करे और आपको कुछ न करना पड़े तो दरार वहीं से पड़नी शुरू हो जाती है, क्योंकि कोई भी रिश्ता एकतरफा ज्यादा दिन नहीं चलता। ऐसे में जरुरी है कि आप भी अपनी ओर से कोशिश करें ताकि रिश्तों में मधुरता बनी रहे। ये हैं वो टिप्स जिनके जरिए आप रिश्तों को मजबूत बनाए रख सकते हैं। 

relationship tips for healthy relations

अपने पार्टनर से अपनी भावनाएं व्यक्त करें

  • रिश्ता कोई भी हो बात करने बेहद जरुरी है। अपने पार्टनर से अपनी भावनाएं जरूर व्यक्त करें और उनके जवाब को भी सुनें। अगर कोई परेशानी है तो पार्टनर को जरूर बताएं, उनको अनुमान लगाने के लिए न छोड़ दें। अपनी बातें बताने से विश्वास बढ़ता है और रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही, सिर्फ परेशानियां ही नहीं अपनी खुशी बांटना भी न भूलें। 
relationship tips for healthy relations

ईमानदारी

  • ईमानदारी मजबूत रिश्ते का मूल मंत्र है। इससे विश्वास बढ़ता है तो अपने पार्टनर से कुछ छुपाएं नहीं क्योंकि छोटी चीजें भी रिश्तों में दरार ला सकती हैं। अपने पाटर्नर के प्रति ईमानदार रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips for healthy relations

पार्टनर को स्पेस दें

  • अपने पार्टनर को स्पेस देना बहुत जरुरी है। अगर आप उन्हें हार बात पर टोकेंगे या हर चीज में दखल देंगे तो इससे घुटन महसूस होने लगती है। फ्रेंड सर्किल अलग होना, अलग चीजों में दिलचस्पी होना या रिश्तों के अलावा दूसरी चीजों में दिलचस्पी बुरी बात नहीं है। 
विज्ञापन
relationship tips for healthy relations

माफी मांगना और देना दोनों सीखें

  • कहते हैं माफ करने वाला सबसे बड़ा और दयावान माना जाता है। यही नियम रिश्तों में भी लागू होता है, माफी मांगना और देना दोनों सीखें। गलती सबसे होती है इसलिए अपने पार्टनर की गलती को माफ करें और खुद गलती करने पर माफी मांग भी लें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में दरार नहीं आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed