फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने पार्टनर की भावनाओं पर कभी न करें संदेह, हर परिस्थिति में साथ दें 

Mon, 01 Jul 2019 10:38 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 01 Jul 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips for partners Love couple
relationship - फोटो : file photo

अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता मजबूत और विश्वास से भरा रहे तो कभी भी अपने पार्टनर की भावनाओं पर बेवजह संदेह न करें। हर परिस्थिति में पार्टनर के साथ खड़े रहें। इससे आपके बीच प्यार तो बढ़ेगा ही साथ ही में रिश्ते में कभी भी खटास नहीं आएगी। दरअसल, किसी भी खूबसूरत रिश्ते के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं या फिर किसी के साथ रिलेशनशिप में आने की सोच रहे हैं तो आपको भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि आपकी जिंदगी बिना तनाव के गुजर सके। आइए जानते हैं क्या हैं ये सावधनियां जो आपके रिश्ते को बना देंगी खूबसूरत

Relationship tips for partners Love couple
relationship

अगर आप रिलेशनशिप में हैं या फिर किसी के साथ रिलेशनशिप में जाने की सोच रहे हैं तो सबसे जरूरी बात है भावनाओं का सम्मान करना। कभी भी अपने पार्टनर की भावनाओं पर संदेह न करें। अगर आपको लग रहा है कि किसी बात को लेकर आपने अपने पार्टनर के इमोशन को चोट पहुंचाई है तो फौरन माफी मांग लें। किसी भी रिश्ते में माफी मांगने से न कोई बड़ा होता है और न ही छोटा, बल्कि रिश्ते और ज्यादा मधुर बन जाते हैं।
 

Relationship tips for partners Love couple
रिश्ता
हर परिस्थिति में अपने पार्टनर के साथ खड़े रहें। कैसी भी स्थिति क्यों न हो अपने पार्टनर का साथ न छोड़े और उसे अकेला महसूस न होने दे। अगर आप हर परिस्थिति में अपने पार्टनर के साथ खड़े रहेंगे तो आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और आपसी प्यार भी बढ़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips for partners Love couple
relationship
अगर आपको कोई बात परेशान कर रही है तो सबसे अच्छा तरीका है उस पर बातचीत करें। चुप्पी न साधें। अगर आप चुप्पी साध लेंगे तो इससे आपका रिश्ता और बिगड़ सकता है। अगर किसी बात को लेकर आपके और आपके पार्टनर के बीच मनमुटाव चल रहा है तो इसे दूर करना का भी सबसे अच्छा उपाय बातचीत करना ही है।
 
विज्ञापन
Relationship tips for partners Love couple
अपने सुख-दुख को पार्टनर के साथ बांटे। आप अगर किसी बात को लेकर परेशान हैं तब भी पार्टनर के साथ उसे साझा करें। इससे आपका तनाव कम होगा और आपके पार्टनर को भी लगेगा कि आप उस पर कितना भरोसा करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed