सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: क्या आपको हो गया है दो लड़कों से प्यार, जानें ऐसी स्थिति में क्या कर सकते हैं आप

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 04 Dec 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips What Should You Do When You Are In Love With Two Guys Know Details in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

Relationship Tips: शाहरुख खान का एक प्रसिद्ध डायलॉग है, 'प्यार एक बार होता है।' हालांकि जिस फिल्म में शाहरुख ये डायलॉग बोलते हैं, उसी फिल्म में उन्हें दो लड़कियों से प्यार होता है। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान रानी मुखर्जी से शादी करते हैं और फिर काजोल से। उन्हें दो लड़कियों से प्यार होता है। यह कोई बड़ी बात नहीं। आज के दौर में भी अक्सर लड़के लड़कियों को एक से ज्यादा लोगों से मोहब्बत हो जाती है। डेटिंग के दौर में तो ये आम सी बात है कि हम जिसे पसंद करते हैं। ब्रेकअप के बाद उन्हें दूसरा पार्टनर मिल जाता है, जिसे वह प्यार करते हैं। लेकिन क्या कभी एक साथ दो लड़कों से प्यार हुआ है। आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और अपने उस पार्टनर को बहुत प्यार भी करते हैं। लेकिन आपको दूसरे लड़के से भी प्यार हो जाता है। इस तरह की स्थिति में अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सा प्यार सच्चा है और कौन सा महज आकर्षण। सही फैसला न ले पाने के कारण आपका रिश्ता मुश्किल में पड़ सकता है। आप अपने पार्टनर को धोखा नहीं देना चाहते लेकिन दिल के हाथों मजबूर होते हैं। आइए जानते हैं दो लड़कों से प्यार होने पर लड़की को क्या करना चाहिए।

Trending Videos
Relationship Tips What Should You Do When You Are In Love With Two Guys Know Details in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

जब कोई शख्स एक वक्त में एक से ज़्यादा रूमानी रिश्तों में होता है तो इसे पोलीयेमरी कहा जाता है। इसमें पार्टनर के अलावा बनाए गए रिश्ते शामिल हैं। लेकिन  हर रिश्ते के लिए कुछ नैतिक बाधाएं भी रहती हैं। ऐसे में अगर किसी लड़की को एक वक्त पर दो लड़कों से प्यार हो जाए तो वह समझ नहीं पाती कि किसके साथ रहे और किसे छोड़ दे।

मुहब्बत की करें पहचान

ऐसी स्थिति अगर आपके साथ भी है और आप एक वक्त में दो लोगों से प्यार में हैं तो सबसे पहले ये समझने की कोशिश करें कि क्या आप सच में दो लोगों से प्यार करते हैं। हो सकता है कि दूसरे लड़के के लिए आप बहुत अधिक आकर्षण महसूस करते हों और उसे प्यार समझ बैठे हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips What Should You Do When You Are In Love With Two Guys Know Details in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

किसे करें डेट

हो सकता है कि आप दो लड़कों को पसंद करती हैं लेकिन दोनों के साथ एक साथ रहना, यानी एक वक्त पर दो लड़कों को डेट करना धोखे की श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में आपको ये समझना चाहिए कि आप दोनों में से किसी एक के साथ ही रह सकते हैं। दोनों लड़कों के साथ एक साथ डेट करने पर आप उन दोनों के दिल को दुखी कर देंगे। इसलिए इस बात की पहचान करें कि किसके साथ आप अपना भविष्य जी सकते हैं और अपने फैसले पर आपको पछतावा नहीं होगा।

Relationship Tips What Should You Do When You Are In Love With Two Guys Know Details in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

भावनात्मक जुड़ाव को पहचानें

दो लोगों से प्यार करते हैं और किसी एक के साथ रिश्ते में ही रहने की सीमा में हैं तो ये समझें कि अधिक भावनात्मक जुड़ाव किसके साथ है। अपने लिए उस शख्स का साथ चुनें जो आपकी भावनाओं की कदर करता हो। आपसे अधिक भावनात्मक तौर पर जुड़ा हो और जिसकी खुशियों की फिक्र आपको है व जिसे आपकी खुशियों की कदर अधिक हो।

विज्ञापन
Relationship Tips What Should You Do When You Are In Love With Two Guys Know Details in Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

दोनों से बात करें

सही साथी की पहचान के लिए आप अपने दिल की बात साथी को बताएं। अगर दोनों से ही आपकी दोस्ती है तो उन्हें सच बता दें कि आप उन दोनों से ही प्यार करने लगी हैं। कन्फेशन करना मुश्किल हो सकता है लेकिन इसके परिणाम किसी हद तक भविष्य में आने वाली परेशानियों को कम कर सकता है। अगर साथी भी आपसे प्यार करता है और आपको समझता है तो वह जरूरी आपकी इस परेशानी को समझेगा और मिलकर आप किसी परिणाम पर पहुंच सकेंगे। साथी का बर्ताव यह तय कर देगा कि आपका भविष्य किसके साथ बेहतर रहेगा। जिन दो लड़कों से आप प्यार करते हैं, उन्हें वक्त दें। उनके साथ समय बिताएं और समझने की कोशिश करें कि आप उनके साथ या उनके बिना कैसे रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed