Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
The grand festival of Chhath concluded with the offering of 'arghya' to the rising sun.
{"_id":"6afaefba02c877a1760fded7","slug":"video-the-grand-festival-of-chhath-concluded-with-the-offering-of-arghya-to-the-rising-sun-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ छठ महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ छठ महापर्व
रेवाड़ी। चार दिवसीय महा छठ पर्व पर वर्तियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देखकर व्रत का पारण किया। शहर के सोलहराही स्थित सरोवर पर कृत्रिम घाट बनाकर पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से विशेष पर्व का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा, आस्था एवं प्रकृति को समर्पित इस महापर्व में पूर्वांचल वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कृत्रिम घाट में कमर तक जल में खड़े होकर जहां रविवार को डूबते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की थी, वहीं सोमवार को उगते सूरज को अर्ध देकर अपने व्रत को पूरा किया। नहाए खाए से शुरू हुए इस पर्व में सोमवार को आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत पूरा माना जाता है। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में व्रत धारण करने वाले उपासक एवं उनके परिजन घाट स्थल पर पहुंचे और पूजा की सामग्री लेकर भगवान सूर्य की पूजा आराधना की। छठी मैया के भक्ति संगीत एवं आरती के साथ ही इस पर्व को स्थानीय लोगों ने भी अपनी विशेष रुचि दिखाई। इस मौके पर पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से उपासकों के लिए विशेष आरती का आयोजन किया गया। इसमें कृत्रिम घाट बनाने से लेकर उनके रहने सहने खान की व्यवस्था भी की गई थी। 16 राही परिसर में छठी मैया की आरती के साथ ही गंगा मैया की आरती भी आयोजित की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पूर्वांचल सेवा समिति के सचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि उनकी ओर से यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस बार ज्यादा संख्या में लोग एकत्रित हो सके और पूजा अर्चना कर सके हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिसके कारण आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से इस आयोजन को सफल बनाने में भोला चौधरी, अरुण सिंह, श्री भगवान मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, सुबोध, एडवोकेट अश्वनी तिवारी, रामाधार शर्मा, गोयल परिवार, आई लव रेवाड़ी टीम सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।