बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक रितेश और जेनेलिया बहुत सारे लोगों के लिए आइडल कपल में से एक हैं। रितेश जितने केयरिंग पति हैं, जेनेलिया उतनी ही समझदार और ईमानदार हैं। क्या आप जानते हैं रितेश और जेनेलिया के प्यार की शुरुआत दोस्ती से हुई थी? आज इस जोड़ी के दो बेटे हैं। परिवार में काफी खुशियां हैं। आइए इस पावरफुल जोड़ी से रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ टिप्स लेते हैं...
रितेश-जेनेलिया के रिश्ते को ये 4 बातें बनाती हैं खास, आपकी लव-लाइफ में भी घोल देगी मिठास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर मुश्किल घड़ी में साथ निभाना
रितेश और जेनेलिया की पहली मुलाकात साल 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर हुई थी। दोनों ने लगभग दस साल तक एक दूसरे को डेट किया और 3 फरवरी 2012 को शादी के बंधन में बंध गए। जेनेलिया और रितेश शादी के बाद ही नहीं पहले भी एक दूसरे के लिए हर परेशानी में खड़े रहते थे। हर मुश्किलों से लेकर खुशी में एक दूसरे का साथ कैसे निभाना है यह कोई इनसे सीखे।
एक-दूसरे को समझना
जेनेलिया और रितेश का मानना है कि आपके रिश्ते में दोस्ती होगी तो आप एक-दूसरे को अच्छे तरीके से समझ सकते हैं। जहां प्यार के साथ दोस्ती भी हो वहां एक अंडरस्टैंडिंग बनी रहती है। ऐसे में कपल्स एक-दूसरे की गलती निकालने की बजाय एक दूसरे को समझते हैं।
जिम्मेदारी साथ निभाना
जेनेलिया और रितेश मानते हैं कि रिश्ते को चलाने के लिए जिम्मेदारी को साथ मिलकर निभाना बेहद जरूरी होता है। आज भले ही ये दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं, बावजूद इसके इनके बीच आज भी उनके रिश्ते में वो स्पार्क कायम है। जहां जेनेलिया फिल्मों से दूर परिवार संभालती हैं, वहीं रितेश भी उनका इसमें पूरा साथ देते हैं।
साथ समय बिताना
रितेश प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को भी बखूबी से मेंटेंन करके रखना जानते हैं। वह काम के सिलसिले में शहर से बाहर भी होते हैं तब भी वीडियो कॉल के जरिए अपने बच्चों और जेनेलिया से कनेक्ट रहते हैं। उनका मानना है कि एक दूसरे को समय देना रिश्ते को मजबूत बनाता है।