{"_id":"6a82f321d147178665069c6b","slug":"video-gurugram-sanitation-workers-strike-continues-for-12th-day-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम सफाई कर्मियों की 12वें दिन हड़ताल जारी, अनिश्चितकालीन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम सफाई कर्मियों की 12वें दिन हड़ताल जारी, अनिश्चितकालीन की चेतावनी
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी और मांगों को लागू न करने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल आज 12वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से मेयर राजरानी मल्होत्रा के आवास तक प्रदर्शन किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 18 अगस्त तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी।
सम्मी बोहत और जोगिंदर ने हड़ताल की अध्यक्षता की। राज्य प्रधान बसंत कुमार और पूर्व जिला प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को आजाद भारत में गुलामी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 वर्षों में सरकार ने पक्की भर्ती नहीं की, बल्कि ठेके पर काम करवाकर कम वेतन में ज्यादा काम लिया। हड़ताली कर्मचारियों ने शहर में कूड़े के ढेर लगने और बीमारियों के खतरे के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बसंत कुमार और जोगिंदर ने बताया कि 13 मई को सरकार ने 17 मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया। इन मांगों में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना और नियमित भर्ती शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।