फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tanishka and Kanishk won Under-11 titles.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तनिष्का और कनिष्क ने जीते अंडर-11 के खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Tanishka and Kanishk won Under-11 titles.
फोटो-57: बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित शाइनिंग स्टार बैडमिंटन अकादमी में सोमवार को 19वीं झज्जर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन अकादमी की निदेशिका शैलजा जून ने किया। रिलायंस मैट सिटी के सहयोग से आयोजित चैंपियनशिप में जिलेभर से 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन कई वर्गों में फाइनल, सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।
अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल में एनएलएस की तनिष्का ने शालू को 15-12, 15-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-11 बॉयज सिंगल्स के फाइनल में कनिष्क ने शाइनिंग स्टार के ध्रुव को 15-11, 15-12 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में शालू ने शानवी राय को 15-10, 12-15, 15-10 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में तनिष्का ने अनन्या राणा को 11-4, 11-7 से शिकस्त दी। बॉयज वर्ग में कनिष्क ने प्रियांश को 15-7, 15-3 से और ध्रुव ने एनएलएस के पुलकित जैन को 15-5, 15-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में एनएलएस की सृष्टि कुमारी ने टियाना पन्नुसा को 11-10, 11-6 से हराया, जबकि अन्वी गोयल ने विधि को 11-3, 11-2 से मात दी।

अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स में शालू ने वैदिका मौर्या को 5-11, 11-10, 11-7 से हराया। अनन्या राणा ने विनिशा बंसल को 11-3, 11-5 से शिकस्त दी। तनिष्का को उपाधृति साइकाई के खिलाफ वॉकओवर मिला।
अंडर-11 बॉयज सिंगल्स में कनिष्क ने एनएलएस के आद्विक कुमार को 11-3, 11-4 से हराया। प्रियांश ने नक्ष मिश्रा को 11-8, 11-5 से मात दी। ध्रुव ने आदित लोहवब को 11-5, 11-4 से और पुलकित जैन ने देव को 11-7, 11-6 से हराया। नमन को कृष्णा गोयल के खिलाफ वॉकओवर मिला।
अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में सृष्टि कुमारी ने सानवी भारद्वाज को 11-5, 11-9 से हराया। टियाना पन्नुसा ने आरुषि यादव को 11-5, 11-6 से मात दी। विधि ने पावनी निमावत को 11-9, 9-11, 11-10 से हराया, जबकि अन्वी गोयल ने अनन्या को 11-3, 11-1 से शिकस्त दी।
अंडर-13 बॉयज सिंगल्स में विराज जून ने नवदीप को 11-7, 11-10 से हराया। तनिष्क दलाल ने एनएलएस के ध्रुव हंसदा को 11-1, 11-1 से मात दी। शौर्यवीर ने खुशाल को 11-6, 11-3 से हराया।
अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स में साक्षी सजीव ने एनएलएस की साएशा मौर्या को 11-8, 11-10 से हराया। यशिका ने सिया यादव को 4-11, 11-10, 11-9 से शिकस्त दी। टियाना पन्नुसा ने माही को 11-5, 11-8 से और सृष्टि कुमारी ने एनएलएस की सोनिशा सिंघल को 11-10, 7-11, 11-9 से हराया।
अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स में सिया यादव ने साक्षी को 11-6, 11-9 से हराया। पूर्वा ने स्मैश इट की सितिका को 11-4, 11-6 से मात दी। वहीं गिरीशा वशिष्ठ को गिरीशा के खिलाफ वॉकओवर मिला।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed