Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Sanitation workers' strike in Jhajjar continues for the 12th day; garbage begins to pile up on the streets. Sanitation workers staged a protest at the Municipal Council office and submitted a memorandum.
{"_id":"6a82f79eb31bae53af09c448","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-jhajjar-continues-for-the-12th-day-garbage-begins-to-pile-up-on-the-streets-sanitation-workers-staged-a-protest-at-the-municipal-council-office-and-submitted-a-memorandum-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में 12वें दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, सड़कों पर जमा होने लगा कूड़ा नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में 12वें दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, सड़कों पर जमा होने लगा कूड़ा नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 12वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नगर परिषद परिसर में धरना दिया।
धरने के बाद चेयरमैन जिले सिंह सैनी को ज्ञापन भी सौंपा। हड़ताल के चलते शहर के मुख्य मार्गों, कालोनियों व बाजारों में कूडे़ के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इस कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। शहर में लगभग 1200 टन से अधिक कूड़ा कालोनियों, मुख्य मार्गों व बाजारों में पड़ा हुआ है। नगर परिषद के 109 सफाई कर्मचारी 12 दिन से हड़ताल पर हैं।
हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चांवरिया ने की व मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया। इस अवसर पर रिटायर कर्मचारी संघ से रमेश जाखड़, रामेश्वर बिरधाना, आशा वर्कर प्रधान किरण, किसान सभा से रमेश फोगाट, डॉ. नरेश दलाल, सर्व कर्मचारी संघ से जिला प्रधान रामबीर ने अपना समर्थन दिया। धरने के बाद नगर परिषद झज्जर के सफाई कर्मचारियों ने संघ के आदेश अनुसार चेयरमैन जिले सिंह सैनी को ज्ञापन भी दिया गया। इस मौके पर जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उप प्रधान कमलेश, मनीषा, शीतल ,रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा,अंजू मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।