{"_id":"6a82f709d1f193fa7a0f9c7a","slug":"video-daughters-of-jhajjar-showcase-their-prowess-in-the-water-clinch-the-water-polo-championship-by-defeating-jind-7-1-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर की बेटियों ने पानी में दिखाया दम, वाटर पोलो चैंपियनशिप पर किया कब्जा, जींद को 7-1 से हराकर बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर की बेटियों ने पानी में दिखाया दम, वाटर पोलो चैंपियनशिप पर किया कब्जा, जींद को 7-1 से हराकर बनी चैंपियन
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियन्स एक्वेटिक एकेडमी में आयोजित 8वीं हरियाणा स्टेट जूनियर वाटर पोलो चैंपियनशिप में झज्जर जिले की गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में झज्जर की टीम ने जींद को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। जींद की टीम उपविजेता रही, जबकि शाह सतनाम सिरसा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, वाटर पोलो के बॉयज वर्ग में जींद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झज्जर को 10-1 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। झज्जर की टीम उपविजेता रही। तीसरे स्थान के मुकाबले में यमुनानगर ने शाह सतनाम सिरसा को 8-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
चैंपियनशिप में हरियाणा के विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अनिल खत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। जल्द ही हरियाणा की टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर में 7 से 12 सितंबर तक राष्ट्रीय वाटर पोलो चैंपियनशिप आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय खेलों सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
इस अवसर पर सुनील खत्री, दिनेश खत्री, बलवान कादयान, सत्यनारायण शर्मा, प्रेम कोच, अनिल शर्मा, कोच साई जाधव, अनिल ढुल, प्रवीण सिरसा, कोच धनराज, पदमपाल शर्मा, विजयपाल, निकिता, मंजू दहिया और मोना कोच ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।