बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ethylene Cricket Club Jhajjar wins Super Six tournament.

एथलीन क्रिकेट क्लब झज्जर ने जीती सुपर सिक्स प्रतियोगिता

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:30 PM IST
Ethylene Cricket Club Jhajjar wins Super Six tournament.
झज्जर। एथलीन क्रिकेट क्लब झज्जर की टीम ने रोहतक में आयोजित हुई पिज्जा विंग पहली सुपर सिक्स प्रतियोगिता अपने नाम की। रोहतक के ऑक्सीजन स्पोर्ट्स पार्क में प्रतियोगिता के मैचों का आयाेजन कराया गया। सभी मैच छह-छह ओवरों के कराए गए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम ने कॉरपोरेट वॉरियर्स की टीम को हराया और ट्रॉफी जीती। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉरपोरेट वॉरियर्स की टीम ने छह ओवरों में दो विकेट पर 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम ने 5.4 ओवरों में तीन विकेट पर 92 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। एथलीन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज विनीत ने 16 गेंदाें में सात चौकों व दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। इससे पहले एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम ने अपने ग्रुप में दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। ग्रुप के पहले मुकाबले में एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम ने बीबीसी क्रिकेट क्लब रोहतक की टीम को 9 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम ने छह ओवरों में चार विकेट पर 95 रन बनाए। इसके बाद बीबीसी क्रिकेट क्लब की टीम 5.3 ओवरों में 86 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाड़ी शरद कुमार ने 11 रन बनाए व दो विकेट हासिल किए। इसके बाद ग्रुप के दूसरे मुकाबले में एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम ने शिवओम स्कॉलर्स की टीम को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एथीलन क्रिकेट क्लब की टीम ने छह ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 122 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवओम स्कॉलर्स की टीम छह ओवरों में दो विकेट पर 121 रन ही बना सकी। इस दौरान एथलीन क्रिकेट क्लक के बल्लेबाज विनीत ने 54 रन बनाए। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमाें ने भाग लिया, जिसमें से चार-चार टीमों के दो ग्रुप बनाए गए। सभी मैच नॉकआउट चरण में कराए गए। दोनों ग्रुपों के विजयी टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें एथलीन क्रिकेट क्लब झज्जर की टीम ने बाजी मारी और पिज्जा विंग पहली सुपर सिक्स प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

इटावा में मां-बेटी की निर्मम हत्या, घर में खून से लथपथ मिले दो दिन पुराने शव

17 Aug 2026

VIDEO: नाथ नगरी में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, वनखंडी नाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

17 Aug 2026

VIDEO: बरेली में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, अफसरों ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल

17 Aug 2026

कोटेदारों के सम्मान से ई-पॉस तक, लोक भवन में योगी ने गिनाईं बदलाव की कहानी

17 Aug 2026

लखनऊ में सीएम योगी बोले- 2017 के पहले कोटेदार शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी

17 Aug 2026
विज्ञापन

मोगा के आरा रोड में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

बहादुरगढ़: नगर पालिका कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 12वें दिन भी जारी

विज्ञापन

रायबरेली में आस्तीक देव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सई नदी में स्नान फिर मंदिर में की पूजा-अर्चना

17 Aug 2026

फिरोजपुर से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस रवाना

Nahan News: वंदे मातरम के अपमान के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय तक निकाली रैली

17 Aug 2026

Kangra: युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष

17 Aug 2026

भिवानी: राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का कैंडल मार्च

17 Aug 2026

बाराबंकी में अवसानेश्वर, बुढ़वा बाबा और महादेवा में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

17 Aug 2026

करनाल: सावन महीने के तीसरे सोमवार को नागपंचमी का विशेष और दुर्लभ संयोग

17 Aug 2026

Chamoli: थराली में बारिश से बुरे हाल, सड़क व पैदल मार्ग मलबा आने और पत्थर गिरने से बंद

17 Aug 2026

कीरतपुर साहिब में ब्रेक फेल होने से बेकाबू ट्राला पलटा

Rampur Bushahr: सत्यनारायण मंदिर में खुलेगी वेद पाठशाला, पुस्तकालय में मिलेंगे वेद-पुराण और उपनिषद

17 Aug 2026

Road Accident: जोगिंद्रनगर नगर परिषद की पार्षद शिखा सड़क हादसे में घायल, टांडा रेफर

17 Aug 2026

राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश

17 Aug 2026

पैडलेगंज में पुलिस मुठभेड़, दो चेन स्नेचर गिरफ्तार

17 Aug 2026

गोंडा में बारिश पर भारी पड़ी आस्था, शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

17 Aug 2026

बहराइच से अयोध्या पहुंचा 42 कांवड़ियों का जत्था, जलाभिषेक के साथ पूरा होगा संकल्प

17 Aug 2026

नागपंचमी पर शिव के साथ नाग देवता की पूजा, मंदिरों में लगी कतार

17 Aug 2026

VIDEO: क्षेत्र के गांव विगरई में देखने को मिली अनूठी पहल

17 Aug 2026

VIDEO: पत्नी से विवाद से युवक ने यमुना में लगाई छलांग

17 Aug 2026

VIDEO: प्रशासन ने कब्जे में ली मोटर बोट... कैंजराघाट पर फंसे मध्यप्रदेश के कांवड़िए

17 Aug 2026

VIDEO: औरंगजेब की कैद से निकलने की कहानी फिर जीवंत, आगरा में गूंजा शिवाजी का शौर्य

17 Aug 2026

हरियाली तीज महोत्सव पर जमकर झूमी महिलाएं;video

17 Aug 2026

मिर्जापुर में अदवा बांध के गेट खुले, कोटारनाथ मंदिर जलमग्न, आवागमन बाधित;video

17 Aug 2026

त्रिलोचन महादेव में श्रावण के तीसरे सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़;video

17 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed