बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tanishka and Kanishk win Under-11 titles; players put up a stellar performance at the District Badminton Championship.

तनिष्का और कनिष्क ने जीते अंडर-11 के खिताब, जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:29 PM IST
Tanishka and Kanishk win Under-11 titles; players put up a stellar performance at the District Badminton Championship.
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित शाइनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी में सोमवार को 19वीं झज्जर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन शाइनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी की निदेशिका शैलजा जून ने किया। रिलायंस मैट सिटी के सहयोग से आयोजित चैंपियनशिप में जिलेभर से 300 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन कई वर्गों में फाइनल, सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल में एनएलएस की तनिष्का ने शालू को 15-12, 15-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-11 बॉयज सिंगल्स के फाइनल में कनिष्क ने शाइनिंग स्टार के ध्रुव को 15-11, 15-12 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में शालू ने शानवी राय को 15-10, 12-15, 15-10 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में तनिष्का ने अनन्या राणा को 11-4, 11-7 से शिकस्त दी। बॉयज वर्ग में कनिष्क ने प्रियांश को 15-7, 15-3 से और ध्रुव ने एनएलएस के पुलकित जैन को 15-5, 15-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में एनएलएस की सृष्टि कुमारी ने टियाना पन्नुसा को 11-10, 11-6 से हराया, जबकि अन्वी गोयल ने विधि को 11-3, 11-2 से मात दी। क्वार्टर फाइनल के परिणाम: अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स में शालू ने वैदिका मौर्या को 5-11, 11-10, 11-7 से हराया। अनन्या राणा ने विनिशा बंसल को 11-3, 11-5 से शिकस्त दी। तनिष्का को उपाधृति साइकाई के खिलाफ वॉकओवर मिला। अंडर-11 बॉयज सिंगल्स में कनिष्क ने एनएलएस के आद्विक कुमार को 11-3, 11-4 से हराया। प्रियांश ने नक्ष मिश्रा को 11-8, 11-5 से मात दी। ध्रुव ने आदित लोहवब को 11-5, 11-4 से और पुलकित जैन ने देव को 11-7, 11-6 से हराया। नमन को कृष्णा गोयल के खिलाफ वॉकओवर मिला। अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में सृष्टि कुमारी ने सानवी भारद्वाज को 11-5, 11-9 से हराया। टियाना पन्नुसा ने आरुषि यादव को 11-5, 11-6 से मात दी। विधि ने पावनी निमावत को 11-9, 9-11, 11-10 से हराया, जबकि अन्वी गोयल ने अनन्या को 11-3, 11-1 से शिकस्त दी। अंडर-13 बॉयज सिंगल्स में विराज जून ने नवदीप को 11-7, 11-10 से हराया। तनिष्क दलाल ने एनएलएस के ध्रुव हंसदा को 11-1, 11-1 से मात दी। शौर्यवीर ने खुशाल को 11-6, 11-3 से हराया। अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स में साक्षी सजीव ने एनएलएस की साएशा मौर्या को 11-8, 11-10 से हराया। यशिका ने सिया यादव को 4-11, 11-10, 11-9 से शिकस्त दी। टियाना पन्नुसा ने माही को 11-5, 11-8 से और सृष्टि कुमारी ने एनएलएस की सोनिशा सिंघल को 11-10, 7-11, 11-9 से हराया। अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स में सिया यादव ने साक्षी को 11-6, 11-9 से हराया। पूर्वा ने स्मैश इट की सितिका को 11-4, 11-6 से मात दी। वहीं गिरीशा वशिष्ठ को गिरीशा के खिलाफ वॉकओवर मिला। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: नाथ नगरी में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, वनखंडी नाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

17 Aug 2026

VIDEO: बरेली में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, अफसरों ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल

17 Aug 2026

कोटेदारों के सम्मान से ई-पॉस तक, लोक भवन में योगी ने गिनाईं बदलाव की कहानी

17 Aug 2026

लखनऊ में सीएम योगी बोले- 2017 के पहले कोटेदार शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी

17 Aug 2026

मोगा के आरा रोड में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

विज्ञापन

बहादुरगढ़: नगर पालिका कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 12वें दिन भी जारी

रायबरेली में आस्तीक देव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सई नदी में स्नान फिर मंदिर में की पूजा-अर्चना

17 Aug 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस रवाना

Nahan News: वंदे मातरम के अपमान के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय तक निकाली रैली

17 Aug 2026

Kangra: युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष

17 Aug 2026

भिवानी: राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का कैंडल मार्च

17 Aug 2026

बाराबंकी में अवसानेश्वर, बुढ़वा बाबा और महादेवा में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

17 Aug 2026

करनाल: सावन महीने के तीसरे सोमवार को नागपंचमी का विशेष और दुर्लभ संयोग

17 Aug 2026

Chamoli: थराली में बारिश से बुरे हाल, सड़क व पैदल मार्ग मलबा आने और पत्थर गिरने से बंद

17 Aug 2026

कीरतपुर साहिब में ब्रेक फेल होने से बेकाबू ट्राला पलटा

Rampur Bushahr: सत्यनारायण मंदिर में खुलेगी वेद पाठशाला, पुस्तकालय में मिलेंगे वेद-पुराण और उपनिषद

17 Aug 2026

Road Accident: जोगिंद्रनगर नगर परिषद की पार्षद शिखा सड़क हादसे में घायल, टांडा रेफर

17 Aug 2026

राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश

17 Aug 2026

पैडलेगंज में पुलिस मुठभेड़, दो चेन स्नेचर गिरफ्तार

17 Aug 2026

गोंडा में बारिश पर भारी पड़ी आस्था, शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

17 Aug 2026

बहराइच से अयोध्या पहुंचा 42 कांवड़ियों का जत्था, जलाभिषेक के साथ पूरा होगा संकल्प

17 Aug 2026

नागपंचमी पर शिव के साथ नाग देवता की पूजा, मंदिरों में लगी कतार

17 Aug 2026

VIDEO: क्षेत्र के गांव विगरई में देखने को मिली अनूठी पहल

17 Aug 2026

VIDEO: पत्नी से विवाद से युवक ने यमुना में लगाई छलांग

17 Aug 2026

VIDEO: प्रशासन ने कब्जे में ली मोटर बोट... कैंजराघाट पर फंसे मध्यप्रदेश के कांवड़िए

17 Aug 2026

VIDEO: औरंगजेब की कैद से निकलने की कहानी फिर जीवंत, आगरा में गूंजा शिवाजी का शौर्य

17 Aug 2026

हरियाली तीज महोत्सव पर जमकर झूमी महिलाएं;video

17 Aug 2026

मिर्जापुर में अदवा बांध के गेट खुले, कोटारनाथ मंदिर जलमग्न, आवागमन बाधित;video

17 Aug 2026

त्रिलोचन महादेव में श्रावण के तीसरे सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़;video

17 Aug 2026

पानीपत: सावन के तीसरे सोमवार पर बना दुर्लभ संयोग, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

17 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed