{"_id":"6a82f31c370769995f0c03bb","slug":"video-municipal-corporation-commissioner-reviews-pollution-control-measures-in-gurugram-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नगर निगम आयुक्त ने गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नगर निगम आयुक्त ने गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने 17 अगस्त को वायु गुणवत्ता सुधारने और प्रदूषण नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें जीएमडीए, एमसीजी, एनएचएआई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के एक्शन प्लान के लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। दिसंबर माह तक लंबित चल रहे काम को पूरा करना व प्रदूषण नियंत्रण पर काम किया जाएगा।
बैठक में वायु गुणवत्ता निगरानी, यातायात प्रबंधन, कचरा निस्तारण और इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने सहित कई प्रमुख बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा की गई। शहर में तीन वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन मौजूद हैं। पांच नए स्टेशन दिसंबर तक स्थापित करने का लक्ष्य है। ट्रैफिक जाम वाले 31 शॉर्ट-टर्म हॉटस्पॉट पर तक डी-कंजेशन कार्य प्रस्तावित हैं। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के पहले चरण में 1,200 कैमरे लाइव हैं। दूसरे चरण में 2,722 कैमरों का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। निगमायुक्त दहिया ने सभी विभागों को नियमित निगरानी और समन्वय के साथ लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।