{"_id":"5f65929f8ebc3eb72f6f8e54","slug":"some-most-important-things-are-felt-after-breakup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्ते की कुछ ऐसी बातें, ब्रेकअप के बाद ही होता है जिनका अहसास","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिश्ते की कुछ ऐसी बातें, ब्रेकअप के बाद ही होता है जिनका अहसास
जिस तरह से हम अपने करियर, पढ़ाई में कुछ गलतियां करने के बाद ही कुछ बातों को अच्छे से समझ पाते हैं, उसी तरह से जब कोई किसी के साथ रिलेशन में जाता है तो उसकी जिंदगी में बहुत सारे बदलाव आते हैं। जिंदगी के प्रति उसका नजरिया बदलता है। किसी भी कपल्स के बीच झगड़ा होना भी स्वाभाविक होता है। इसी वजह से कभी-कभी रिश्ते टूटते भी हैं, जब पार्टनर के साथ रिश्ता टूटता है तो वाकई इंसान भावनात्मक रुप से बहुत आहत होता है, लेकिन ये सारी चीजें भी इंसान के नजरिए को बदलती हैं। कुछ ऐसी बातें होती हैं जो ब्रेकअप के बाद ही समझ आती हैं।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जब कोई किसी के साथ रिलेशनशिप में जाता है तो वह उसको इतनी अच्छी तरह से नहीं समझ पाता है। लेकिन कुछ समय के बाद लोग अपने पार्टनर में बहुत सारी खूबियां देखना चाहते हैं, वे चाहते हैं कि उनका पार्टनर परफेक्ट हो, जिसकी वजह से कपल्स अक्सर एक दूसरे से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें रखने लगते हैं और इसी कारण कपल्स के बीच झगड़े भी होते हैं। लेकिन ब्रेकअप होने के बाद लोगों को समझ आता है कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता है। हर इंसान की अपनी खूबियां होती हैं। कोई भी मिस्टर परफेक्ट या मिस परफेक्ट नहीं बन सकता है।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हर इंसान के अंदर फिलिंग्स होती हैं। किसी के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए भी आपको कोई और पसंद आ सकता है और आप उसकी तारीफ कर सकते हैं, लेकिन अक्सर लोगों को ये लगने लगता है कि पार्टनर के साथ रिलेशन में होते हुए भी किसी और को पसंद करना गलत है। इसी वजह से अक्सर कपल्स के बीच गलतफहमियों के चलते लड़ाइयां भी हो जाती हैं, जिसकी वजह से ब्रेकअप हो जाता है। लेकिन ब्रेकअप के बाद अहसास होता है कि वो महज एक गलतफहमी थी। किसी को पसंद करना का मतलब ये नहीं है कि आप अपने पार्टनर से धोखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कुछ लोग इस वजह से किसी के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं जब कुछ आदतें मिलती हों। जैसे एक जैसा म्यूजिक सुनना या फिर फैशन के मामले में एक जैसी पसंद होना। पसंद-नापसंद मिलने के बावजूद अक्सर कपल्स में झगड़े होते रहते हैं। ऐसे रिश्ते में ब्रेकअप के बाद लोगों को समझ आता है कि किसी की पसंद मिलने से रिलेशनशिप लंबी नहीं चलती बल्कि रिलेशनशिप को निभाने के लिए एक दूसरे को समझना जरुरी होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।