{"_id":"5f62f91d8ebc3e7496481cc4","slug":"how-you-know-that-you-are-in-a-serious-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन बातों से पता चलता है कि आप और पार्टनर रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं या नहीं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन बातों से पता चलता है कि आप और पार्टनर रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं या नहीं
दो लोग रिलेशनशिप में आते हैं तो शुरु में तो इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन कुछ समय गुजर जाने के बाद इस तरह के सवाल अक्सर मन में आने लगते हैं कि जिसके साथ हम रिलेशन में हैं, उसे लेकर सीरियस हैं या नहीं, आने वाले टाइम में हमारा रिश्ता कहां तक जाएगा। ये प्यार है या सिर्फ अट्रैक्शन है? इसलिए रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने से पहले ये जानना जरुरी होता है कि आप दोनों एक दूसरे को लेकर कितने सीरियस हैं, जिससे आप दोनों में को कन्फ्यूजन न रहे। आइए जानते हैं कि किन बातों से पता चलता है आप अपने रिश्ते को लेकर सीरियस हैं या नहीं...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
किसी भी रिश्ते के लिए सबसे जरुरी होता है एक दूसरे से भावनात्मक रुप से जुड़ाव महसूस करना। अगर आप किसी के साथ केवल सेक्सुअली जुड़े हैं और आपको उससे कोई खास जुड़ाव महसूस नहीं होता है, तो इसका मतलब है कि इस रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है। इससे अच्छा यही होगा कि आप ऐसे रिश्ते से दूरी बना लें।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
आप और पार्टनर जरुरत के समय एक दूसरे का कितना साथ देते हैं। आप एक दूसरे को कितना सपोर्ट करते हैं। जब उनको आपकी जरुरत होती है तो आप उनके साथ होते हैं या नहीं। अगर आप जरुरत के वक्त एक दूसरे का साथ देना जरुरी नहीं समझते हैं, एक दूसरे का सपोर्ट नहीं करते हैं तो इसका मतलब है कि आपको सिर्फ अट्रैक्शन है, क्योंकि जब कोई एक सीरियस रिलेशनशिप में होता है तो अपने पार्टनर का हर कदम पर साथ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आप अपने रिश्ते को लेकर गंभीर होते हैं तो एक-दूसरे के दोस्त और परिवार के बारे में भी जानते हैं। अगर आप अभी एक दूसरे के परिवार और दोस्तों के बारे में नहीं जानते हैं या पार्टनर इस बारे में आपको कुछ नहीं बताता है तो इस रिश्ते को बढ़ाने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आपको कुछ औऱ समय देना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिलेशनशिप में सीरियस होने का ये मतलब नहीं है कि आप एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधें। इसका मतलब है कि आप एक दूसरे की कितनी परवाह करते हैं। पार्टनर की खुशी कितना मायने रखती है। एक दूसरे से दूर रहते हुए भी उनके बारे में आप क्या सोचते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।