किसी के साथ रिलेशनशिप में जाना तो आसान होता है, लेकिन उसे उतनी ही अच्छी तरह से निभा पाना कठिन होता है। जिस तरह से पौधे को बढ़ने के लिए खाद और पानी की जरुरत होती है, उसी तरह से एक रिश्ते को निभाने के लिए भी प्यार और आपसी समझ की जरुरत होती है। अगर रिश्ते को सही तरह से न निभाया जाए तो पौधों के तरह रिश्ते भी मुरझाने लगते हैं। जब दो लोग एक साथ होते हैं तो उनके विचार, रहन सहन सब अलग होता है। इसलिए रिश्ते में प्यार के साथ झगड़ा होना भी स्वाभाविक होता है। कुछ कपल्स इन परेशानियों को आपसी सूझ-बूझ से सुलझा लेते हैं तो कुछ रिश्ते टूट जाते हैं। इसलिए अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरुरी होता है।
ये पांच टिप्स आपके रिश्ते को बनाएंगे मजबूत, जरूर ध्यान में रखें इन्हें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजी होने की वजह से या किसी और कारण से पार्टनर को टाइम न दे पाने की वजह से रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। इसलिए पार्टनर के साथ समय बिताना भी जरुरी होता है। टाइम निकाल कर अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएं, जिसमें सिर्फ आप दोनों हो। जरुरी नहीं है कि आप कहीं बाहर घूमने ही जाएं बल्कि आप दोनों मिलकर कुछ अच्छी एक्टीविटी भी कर सकते हैं। कैरम या कार्डस खेल सकते हैं। अपने पार्टनर के लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिससे उनको महसूस हो कि आप उनकी कितनी केयर करते हैं। कोई ऐसा काम करें जो आप दोनों को ही पसंद हो। इससे आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग मजबूत बनेगी।
जिस तरह से पार्टनर के साथ टाइम बिताना जरुरी होता है, उसी तरह से हर रिश्ते में स्पेस की जरुरत भी होती है। एक-दूसरे की जिंदगी में हद से ज्यादा दखल देना आपके रिश्ते को खराब कर सकता है, क्योंकि हर इंसान की जिंदगी में और भी रिश्ते होते हैं, जिन्हें वक्त देना भी जरुरी होता है। कभी-कभी इंसान कुछ समय अकेले गुजारना चाहता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप उनसे बिल्कुल बातचीत बंद कर दें बल्कि ऐसे में उसे कुछ टाइम ज्यादा डिस्टर्ब न करें। अगर पार्टनर कुछ टाइम अपने दोस्तों के साथ बिताना चाहता है, तो ज्यादा रोक-टोक न करें।
रिलेशनशिप में भावनात्मक जुड़ाव होना बहुत जरुरी होता है। कोई भी रिश्ता तभी आगे जाता है जब दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव हो। कुछ लोग प्यार को जताते नहीं हैं, लेकिन प्यार करने के साथ इसे जताना भी जरुरी होता है। इसके लिए समय-समय पर एक दूसरे के लिए कुछ ऐसा करें कि जिससे पार्टनर को आपसे लगाव महसूस हो, नहीं तो दो लोगों के बीच का ये रिश्ता के बेडरुम तक सिमट कर रह जाता है और रिश्ता बोझ लगने लगता है।
आपसी समझ और प्यार के साथ रिश्ते में भरोसा होना सबसे ज्यादा जरुरी होता है। दो लोगों के बीच के रिश्ते की बुनियाद ही विश्वास पर टिकी होती है। जिन लोगों के बीच में भरोसे की कमी होती है, उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाता है, इसलिए अपना पार्टनर पर भरोसा रखें। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में को ये और भी जरुरी होता है। दूर रहते हुए भी रिश्ते को निभाना बहुत चैलेंजिंग होता है। इसलिए अपने पार्टनर पर विश्वास रखें।