{"_id":"6a7e8f1d742f2e03870ac8d2","slug":"up-innocent-constable-who-spent-166-days-in-jail-finally-rejoins-duty-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 166 दिन जेल काटने वाले निर्दोष सिपाही की आखिरकार हुई जॉइनिंग, कई दिनों से लगा रहा था चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 166 दिन जेल काटने वाले निर्दोष सिपाही की आखिरकार हुई जॉइनिंग, कई दिनों से लगा रहा था चक्कर
Fri, 14 Aug 2026 09:14 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:14 AM IST
सार
सिपाही को 166 दिन जेल में रहना पड़ा। एक अगस्त को वह जेल से बाहर आए। उनकी तैनाती सुरक्षा वाहिनी में थी, लिहाजा वह ड्यूटी जॉइन करने के बाद अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
26 साल पहले मर चुके व्यक्ति के वारंट पर गिरफ्तार किए गए सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को आखिरकार बृहस्पतिवार को विभाग ने ड्यूटी जॉइन करवा लिया। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर कमांडेंट ने खुद सिपाही को बुलाया और कागजी कार्रवाई पूरी कर देर शाम आमद करवा ली। अब सिपाही अपनी रूटीन की ड्यूटी करेगा।
विज्ञापन
राजस्थान के सवाई माधोपुर पुलिस ने फरवरी में सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिस अखिलेश त्रिपाठी के खिलाफ वारंट जारी था, उसकी करीब 26 साल पहले ही मौत हो चुकी थी। नाम एक होने के कारण राजस्थान पुलिस ने लखनऊ में तैनात सिपाही को ही आरोपी समझ लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी : एएसपी बने विवेचक, अंतिम दौर में पहुंची विस्तृत जांच, एसआईटी 10 दिन में देगी रिपोर्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शत्रु संपत्तियां : कहीं मॉल तो कहीं होटल, सरकारी विभागों का भी कब्जा, अरबों रुपये की संपत्ति से हो रही मोटी कमाई
सिपाही को 166 दिन जेल में रहना पड़ा। एक अगस्त को वह जेल से बाहर आए। उनकी तैनाती सुरक्षा वाहिनी में थी, लिहाजा वह ड्यूटी जॉइन करने के बाद अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे।
कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बृहस्पतिवार को जब अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया, तब अधिकारी हरकत में आए। अखिलेश ने बताया कि कमांडेंट के बुलावे पर वाहिनी पहुंचे, जहां हाईकोर्ट का ऑर्डर समेत सभी दस्तावेज दिए। उसके बाद उनकी आमद करवा ली गई।