{"_id":"5c0cc927bdec2241505b9dc4","slug":"sonia-gandhi-birthday-special-lesser-known-facts-about-sonia-gandhi-and-rajiv-gandhi-lovestory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी के प्यार में इटली की एडविग कैसे बनीं सोनिया गांधी, लव स्टोरी के कुछ अनसुने किस्से...","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
राजीव गांधी के प्यार में इटली की एडविग कैसे बनीं सोनिया गांधी, लव स्टोरी के कुछ अनसुने किस्से...
Sun, 09 Dec 2018 01:23 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
sonia rajiv gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 72वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कैसे इटली के एक छोटे से गांव से निकलकर सोनिया भारत के सबसे बड़े पॉलिटिकल घराने की बहू बनी। सोनिया की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आइए जानते हैं राजीव गांधी और सोनिया गांधी की लवस्टोरी के बारे में...
2 of 9
sonia rajiv gandhi
सोनिया और राजीव गांधी की पहली मुलाकात साल 1965 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के वार्सिटी नामक एक ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी। यहीं पर राजीव ने पहली बार सोनिया को देखा था। सोनिया को पहली नजर देख राजीव उन्हें अपना दिल दे बैठे। राजीव के लिए यह लव एट फर्स्ट साइट यानी पहली नजर में ही प्यार होने जैसा था।
3 of 9
sonia rajiv gandhi
राजीव सोनिया से बात करना चाहते थे। उनके करीब जाकर बैठना चाहते थे, जिसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट मालिक से रिक्वेस्ट की कि वो उन्हें सोनिया के पास वाली सीट दे दें। रेस्टोरेंट के मालिक ने यह वाकया एक इंटरव्यू में बताया था कि जब राजीव ने उससे सोनिया के पास वाली सीट मांगी थी तो उन्होंने कह दिया था कि अगर आप चाहते हैं कि ऐसा हो तो आपको दोगुना भुगतान करना होगा। इस पर राजीव तुरंत तैयार हो गए थे। रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि उसी समय उसे ऐसा प्यार देखने को मिला जैसा सिर्फ किताबों में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब राजीव ने नैपकिन को ही बना दिया लव लेटर
4 of 9
sonia rajiv gandhi
राजीव ने तभी रेस्टोरेंट में ही एक पेपर नैपकिन पर सोनिया के लिए एक कविता लिखी और उसे वहां की सबसे महंगी वाइन की बॉटल के साथ सोनिया को भेज दिया। बस यहीं से राजीव गांधी और सोनिया के प्यार की शुरुआत हुई। सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में राजीव ने कहा भी था, 'सोनिया को पहली बार देखकर ही मैं समझ गया था कि यही वो लड़की है जो मेरे लिए बनी है। वो बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड और आउटस्पोकन है। वह कभी कुछ नहीं छुपाती। वो काफी मिलनसार है।'
विज्ञापन
5 of 9
sonia rajiv gandhi
पहली नजर में सोनिया को भी राजीव पसंद आ गए। हालांकि सोनिया को उस वक्त यह नहीं मालूम था कि राजीव भारत के सबसे बडे़ राजनीतिक गांधी परिवार से नाता रखते हैं। सोनिया एक साधारण परिवार से थीं। कैंब्रिज में पढ़ाई के साथ वह रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम काम भी करती थीं। राजीव गांधी से मिलने के बाद सोनिया उन्हें अपना दिल दे बैठीं। राजीव के प्यार ने उन्हें इतना दीवाना बना दिया था कि उन्होंने खत लिखकर राजीव के बारे में अपने परिवारवालों को बताया। उन्होंने अपने खत में लिखा, 'मैं एक भारतीय लड़के से प्यार करती हूं। वह एक खिलाड़ी है। नीली आंखों वाले ऐसे ही राजकुमार का मैं हमेशा से सपना देखती थी।'
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।