{"_id":"5bf240d5bdec2269c23667c5","slug":"sushmita-sen-dating-15-years-younger-model-rohman-shawl-know-about-her-all-previous-affairs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता सेन 15 साल छोटे लड़के से कर सकती हैं शादी, ये 6 अफेयर रहे सबसे ज्यादा चर्चा में","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
सुष्मिता सेन 15 साल छोटे लड़के से कर सकती हैं शादी, ये 6 अफेयर रहे सबसे ज्यादा चर्चा में
Mon, 19 Nov 2018 11:04 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
sushmita sen
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी एक मुस्कुराहट से लाखों दिलों की धड़कनों को तेज करने वाली पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म एक बंगाली परिवार में हैदराबाद में 19 नवंबर 1975 में हुआ था। हाल ही में ये विश्व सुंदरी एक बार फिर चर्चा में तब आई; जब उनका नाम 15 साल छोटे एक मॉडल के साथ जोड़ा जाने लगा। खबरों की मानें तो सुष्मिता मुंबई में मॉडलिंग कर रहे तल्लीताल निवासी रोमान शॉल से जल्द शादी करने वाली हैं। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं इस ब्रह्मांड सुंदरी का नाम इससे पहले कितने लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है।
2 of 6
shushmita sen
- फोटो : file photo
अपनी खूबसूरती और एक्टिंग टैलेंट के दम पर पूरी दुनिया में फेमस होने वाली सुष्मिता सेन अपनी उम्र के 43वें पड़ाव पर पहुंच गई हैं । इस उम्र में आकर भी सुष्मिता आज तक कुंवारी हैं । आजकल वो रोमन नाम के एक लड़के को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं । रोमन 27 साल के हैं और सुष्मिता से 15 साल छोटे हैं । कुछ दिन पहले दिवाली के मौके पर रोमन के साथ सुष्मिता का एक वीडियो सामने आया है । मीडिया में आई खबरों की मानें तो नैनीताल में कश्मीरी शॉल का व्यवसाय करने वाले रोमन के पिता रियाज शॉल और मां इस खबर से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि करीब 15 दिन पहले उन्होंने सुष्मिता सेन को जन्मदिन पर फोन पर बधाई दी थी। अगर दोनों शादी करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी।
3 of 6
shushmita sen
- फोटो : file photo
सुष्मिता ने दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट और सिकंदराबाद के सेंट एन्नस हाई स्कूल से पढ़ाई की है।रोमन से पहले भी सुष्मिता के एक-दो नहीं 10 ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं । उनकी छवि हमेशा से एक ऐसी अभिनेत्री की रही है जिसने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है। सुष्मिता ने कई नाइट क्लबों के मालिक रितिक भसीन को दो साल तक डेट किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन
रणदीप हुड्डा से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन ऐडमैन मानव मेनन के साथ रिलेशन में आ गई थीं । एक ऐड की शूटिंग के दौरान सुष्मिता मानव से मिली थीं । रिलेशन में आने के बाद मानव की फिल्म 'रानी लक्ष्मीबाई' को सुष्मिता ने प्रोड्यूस किया था ।
विज्ञापन
5 of 6
Sushmita Sen-Sanjay Narang
- फोटो : file photo
होटल मालिक संजय नारंग भी एक वक्त पर सुष्मिता सेन के ब्वॉयफ्रेंड रहे हैं। ये भी कहा जा रहा था कि सुष्मिता और संजय ने सगाई कर ली है । लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था । सुष्मिता फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट के साथ भी रिलेशन में रहीं ।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।