फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The tragedy of Partition was brought alive through paintings.

Meerut News: विभाजन की त्रासदी को चित्रों के जरिए किया जीवंत

Fri, 14 Aug 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
The tragedy of Partition was brought alive through paintings.
सीसीएसयू में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग और साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया।
इतिहास विभाग के सांस्कृतिक धरोहर एवं स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में विभाजन की त्रासदी से जुड़ी ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने रिबन काटकर किया। कुलपति ने कहा कि इतिहास विभाग के शिक्षक और शोधार्थी भारतीय इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों और विषयों पर शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस ज्ञान को सामान्य लोगों तक पहुंचाना भी विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कैंपस के शिक्षकों और विद्यार्थियों तक इतिहास की सच्चाई पहुंचाने के लिए छोटी-छोटी फिल्मों और अन्य माध्यमों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि इतिहास विभाग इस दिशा में आगे भी कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह ने चित्र प्रदर्शनी को वर्तमान समय में प्रेरक और आवश्यक बताया। वित्त अधिकारी रमेश चंद्र ने विभाजन से जुड़ी घटनाओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी की सराहना की। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि विभाग कुलपति के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक विषयों को समाज तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।

इस अवसर पर प्रो. विघ्नेश कुमार, प्रो. एवी कौर, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. शालिनी, प्रज्ञा, पौरुष कुमार, परिधि, विधि, अभिनव कुमार, सौम्या, बिनिश शाह, रितिका सिंह, कुशगीरी, जोगिंदर सिंह, शैलेंद्र कुमार, दीपक, लोकेश शर्मा, अभिषेक, धर्मेंद्र, हिमांशु समेत शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रो. अलका तिवारी और डॉ. विवेक त्यागी सहित अन्य ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed