Symptoms Of Depression: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में काम, जिम्मेदारियों और सोशल प्रेशर के बीच लोग अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना भूल जाते हैं। अक्सर इसका असर सबसे पहले रिश्तों पर दिखाई देता है। कई बार पार्टनर के व्यवहार में आए छोटे-छोटे बदलाव को हम मूड स्विंग या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि वही बदलाव डिप्रेशन का संकेत हो सकते हैं।
{"_id":"69807d640b0245b4c50ef021","slug":"symptoms-of-depression-in-hindi-depression-ki-pehchan-kaise-kare-2026-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Symptoms Of Depression: कहीं आपका पार्टनर डिप्रेशन में तो नहीं ? इन संकेतों से पहचानें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Symptoms Of Depression: कहीं आपका पार्टनर डिप्रेशन में तो नहीं ? इन संकेतों से पहचानें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:22 PM IST
सार
Symptoms Of Depression: आज के समय में लोगों की लाइफ इतनी व्यस्त है कि उनकी मेंटल हेल्थ की क्या हालत है इस बारे में भी वो ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में हम यहां आपको कुछ संकेत बताएंगे, जिनकी मदद से आप पहचान सकते हैं कि कहीं आपका पार्टनर डिप्रेशन में तो नहीं....
विज्ञापन
कहीं आपका पार्टनर डिप्रेशन में तो नहीं ? इन संकेतों से पहचानें
- फोटो : Adobe stock
Trending Videos
बातचीत में कमी
- फोटो : Adobe stock
1. बातचीत में कमी
- अगर आपका अब सवालों के जवाब छोटे देने लगा है या बातचीत से बचने लगा है, तो यह डिप्रेशन का शुरुआती संकेत हो सकता है।
- ऐसे लोग अक्सर खुद को दूसरों से अलग कर लेते हैं और अपनी भावनाएं साझा नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमेशा उदास या चिड़चिड़ा रहना
- फोटो : Adobe stock
2. हमेशा उदास या चिड़चिड़ा रहना
- डिप्रेशन में व्यक्ति लगातार उदासी, खालीपन या गुस्से में रह सकता है।
- छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाना या बिना किसी खास वजह के परेशान रहना मानसिक तनाव की ओर इशारा करता है।
नींद में बदलाव
- फोटो : Freepik.com
3. नींद में बदलाव
- अगर पार्टनर को देर तक नींद नहीं आती, बार-बार नींद टूटती है या फिर वह जरूरत से ज्यादा सोने लगा है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
- नींद का बिगड़ना डिप्रेशन का एक आम लक्षण है, जिसके बारे में आपको बात करने की जरूरत है।
विज्ञापन
खाने की आदतों में बदलाव
- फोटो : Freepik.com
4. खाने की आदतों में बदलाव
- डिप्रेशन के कारण कुछ लोग खाने से दूरी बना लेते हैं, जबकि कुछ लोग ज्यादा खाने लगते हैं।
- अचानक वजन कम होना या बढ़ना भी मानसिक स्वास्थ्य में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
