{"_id":"5c98c119bdec22142d5e48fa","slug":"these-question-ask-to-women-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन सवालों के जरिए अपने पार्टनर के साथ आ सकते हैं और करीब","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन सवालों के जरिए अपने पार्टनर के साथ आ सकते हैं और करीब
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलेशनशिप में सवाल करना कभी गलत नहीं होता। हमेशा अपने पार्टनर से उनके चाहत व पसंद से जुड़ा सवाल करना आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है। इसलिए हमेशा अपने पार्टनर से सवाल करते रहिए और बदलते वक्त के साथ-साथ उनके पसंद और नापसंद के बारे में जानकारी लेते रहिए। आइए जानते हैं कौन से सवाल आपको पार्टनर से पूछते रहना चाहिए। ताकि आपका रिलेशनशिप और बेहतर हो सके।
2 of 5
कई बार आप अनजाने में कुछ ऐसी हरकते कर देते हैं जो आपके पार्टनर को बिल्कुल ही अच्छा नहीं लगता व असहज महसूस करने लगता है। ऐसे में पार्टनर से ये सवाल जरुर पूछें कि आपके अंदर वह कौन सा बदलाव चाहता है। क्योंकि ऐसे सवाल आपके रिलेशनशिप को बेहतर करने में मदद करते हैं और उन चीजों को करने से बचें जिससे आपका पार्टनर असहज महसूस करता हो।
3 of 5
अपने पार्टनर से वक्त-वक्त पर ये सवाल पूछते रहें कि उन्हें आपके साथ कैसा लगता है। इस तरह आपका पार्टनर जरूर सोचेगा कि उसने आपके साथ रिलेशनशिप में किता इंजॉय किया है और इस तरह के सवाल आप दोनों को और करीब लाने में मदद करेगा। इसके अलावा यह भी पूछें कि आपसी प्यार बढ़ाने के लिए और कुछ क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
कभी-कभी अपने पार्टनर से घूमने को लेकर जरूर सवाल पूछें। आप उन्हें आसपास की पसंदीदा जगह पर घुमाने ले जाएं। अगर आप इस तरह उनका ख्याल रखते हैं तो आपसी बॉन्डिंग अच्छी होगी।
विज्ञापन
5 of 5
अपने पार्टनर के साथ काम करते रहिए। इसके लिए अगर आप अपना काम कर के खाली हो चुके हैं तो उनसे पूछें की आप कैसे उनके काम में हाथ बंटा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। बहुत कम लोग रिश्ते के इस पहलू के बारे में विचार करते हैं। पार्टनर के साथ साफ-सफाई में हाथ बंटा दें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।