फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Buses will increase on Rakshabandhan, contracted buses will run on short routes.

Basti News: रक्षाबंधन पर बढ़ेंगी बसें, छोटे मार्गों पर दौड़ेंगी अनुबंधित बसें

Tue, 18 Aug 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Buses will increase on Rakshabandhan, contracted buses will run on short routes.
रोडवेज बस्ती डिपो में खड़ी बसें संवाद
बस्ती। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। बस्ती डिपो से लंबी दूरी के प्रमुख मार्गों के साथ लोकल रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। छोटे और संकरे मार्गों पर अनुबंधित छोटी बसों का संचालन कराया जाएगा, ताकि बहनें आसानी से कस्बों और गांवों तक पहुंचकर भाइयों को राखी बांध सकें।
विज्ञापन

बस्ती डिपो के बेड़े में निगम की 102 बसें हैं। पर्व के दौरान सभी बसों को ऑन रूट रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और मेरठ मार्ग पर यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। लोकल मार्गों पर अनुबंधित 38 बसों को लगाया जाएगा। जरूरत के अनुसार बसों के अतिरिक्त चक्कर भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों के साथ घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए डिपो स्तर पर रूटचार्ट तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी रूट पर बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी और यात्रियों को अधिक से अधिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
26 से 31 अगस्त तक प्रोत्साहन राशि योजना
रक्षाबंधन के दौरान बसों का अधिकतम संचालन सुनिश्चित करने के लिए 26 से 31 अगस्त तक डिपो में प्रोत्साहन राशि योजना लागू रहेगी। इस दौरान चालक, परिचालक और कार्यशाला कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी। सभी कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

--------
पिंक बस का इंतजार, सामान्य बसों से होगा सफर
बस्ती डिपो के बेड़े में फिलहाल पिंक बस उपलब्ध नहीं है। ऐसे में महिला यात्रियों को सामान्य रोडवेज बसों से ही सफर करना होगा। निगम अधिकारियों के अनुसार पिंक बसें केवल महिला यात्रियों के लिए आरक्षित और वातानुकूलित होती हैं। यात्रियों की संख्या के अनुपात में संचालन और लोड फैक्टर को देखते हुए फिलहाल बस्ती डिपो को पिंक बस नहीं मिल सकी है। गोरखपुर क्षेत्र से एक पिंक बस संचालित हो रही है। वहीं, बस्ती डिपो में दो एसी बसें चल रही हैं।

कोट
निगम की सभी बसों का मेंटेनेंस करा दिया गया है। रूटचार्ट तैयार किया जा रहा है। किसी भी रूट पर बसों की संख्या कम नहीं होगी। रोडवेज बसों के माध्यम से अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
-कल्पना श्रीवास्तव, एआरएम, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed