{"_id":"6a8364fd54c41d36bc0099cd","slug":"eight-players-selected-for-divisional-level-wrestling-competition-basti-news-c-207-1-bst1006-164490-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती मेंप्रतिभाग करते खिलाड़ी-स्रोत विद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। किसान सर्वोदय इंटर कॉलेज रायठ में सोमवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से करीब 20 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर आठ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण कर किया। उद्घाटन मुकाबला अशोक इंटर कॉलेज छावनी के सुलेमान और किसान सर्वोदय इंटर कॉलेज के श्यामसुंदर के बीच हुआ, जिसमें सुलेमान विजयी रहे। दूसरे मुकाबले में सिद्धार्थ ने अरुण को हराया। वहीं मोहम्मद कैफ और मोहम्मद आरिफ के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मोहम्मद आरिफ विजेता रहे।
पूरी प्रतियोगिता में अशोक इंटर कॉलेज छावनी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि किसान सर्वोदय इंटर कॉलेज रायठ की टीम दूसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता जनपदीय क्रीड़ा समिति के सदस्य प्रभाकर ओझा एवं सुरेंद्र कुमार शुक्ला की देखरेख में संपन्न हुई। निर्णायक की भूमिका मक्खन लाल, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बनकटी और जितेंद्र कुमार वरुण, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रुधौली ने निभाई। इस अवसर पर अजय कुमार राव, डॉ. राम हरीश मौर्य, नागेंद्र प्रताप सिंह, बुशरा आदि मौजूद रहे।