फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हंसाने के लिए बच्चों को गुदगुदी करना पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां

Wed, 19 Jun 2019 01:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 19 Jun 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
tickling can be harmful for babies cause pain and breathing issue

जब कभी हम अपने भाई बहनों या साथियों के साथ मौज मस्ती करने के लिए गुदगुदी करते है तो हमें बहुत मजा आता है। यही काम हम अपने बच्चों को हंसाने के लिए भी करते है। बच्चों की प्यारी सी हंसी और खिलखिलाहट किसी का भी दिन खूबसूरत बना सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों के साथ खेलते समय और उसे हंसाने के लिए गुदगुदी करना बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। एक नवजात शिशु आपके गुदगुदी लगाने पर बहुत तेजी से हंसता है और हंसते हुए उसकी सांस फूलने लगती है तो ये उसके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। एक नवजात शिशु जो ठीक से बोल भी नहीं सकता। वो आपको नहीं बता सकता की उसे गुदगुदी पसंद है या नहीं। ऐसे में अगर आप बच्चे को गुदगुदी करेंगे तो उसके साथ अन्याय होगा क्योंकि ऐसा करने से उसे तकलीफ होती है और आपको लगता है कि आपका बच्चा खुश होकर हंस रहा है।

tickling can be harmful for babies cause pain and breathing issue
बच्चों के साथ समस्या
अपने बच्चों को तब तक गुदगुदी ना करें जब तक कि वो यह बताने में सक्षम न हो जाए कि उसे गुदगुदी करवाना पसंद है भी या नहीं। अगर आपका बच्चा गुदगुदी के मामले में बहुत सेंसेटिव है तो यह काम उसके मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
tickling can be harmful for babies cause pain and breathing issue
नुकसानदेह है गुदगुदी
सोचिए अगर आपको गुदगुदी करवाना पसंद नही है तो एक नवजात के विषय में यह जाने बिना उसे गुदगुदाना खतरनाक हो सकता है। कुछ लोगों का मानना था कि गुदगुदाने से शिशु हकलाने लगते है लेकिन किसी रिसर्च में ये बात प्रमाणित नहीं हुई है। लेकिन बहुत से लोगों ने इस डर से बच्चों को गुदगुदाना बंद कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
tickling can be harmful for babies cause pain and breathing issue
प्रताणित करने के लिए गुदगुदाने का इस्तेमाल
पुराने समय में किसी को प्रताणित करने के लिए गुदगुदी का इस्तेमाल किया जाता था क्योंकि ऐसा करने से दर्द होता है। चीन में हान राजवंश के शासनकाल में गुदगुदी का प्रयोग सजा देने के लिए किया जाता था। क्योंकि ऐसा करने से शरीर पर कोई चोट नहीं लगती और व्यक्ति प्रताणित भी हो जाता है।
विज्ञापन
tickling can be harmful for babies cause pain and breathing issue
गुदगुदी के अलावा भी है तरीके
अपने बच्चों के साथ वक्त बिताने और खेलने के और भी बहुत सारे तरीके हो सकते हैं। सबसे अच्छा तरीका है बेबी ऑयल से मसाज करना, इससे बच्चे के विकास में मदद भी मिलेगी और आप उसके साथ खेल भी सकते हैं। आप पैरेटिंग की किताबें पढ़कर भी सीख सकते है कि नवजात को कैसे हंसाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed