{"_id":"5ce52178bdec220724488522","slug":"tips-for-parenting-of-child-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरों के सामने बच्चों को डांटना कहीं पड़ ना जाए भारी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
दूसरों के सामने बच्चों को डांटना कहीं पड़ ना जाए भारी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Thu, 23 May 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर माता-पिता का बच्चों की परवरिश करने का तीरका अलग-अलग होता है। इसके बावजूद जाने-अनजाने में पैरेंट्स कुछ ऐसी गलती कर देते हैं जिससे वह बैड पैरंटिंग की कैटिगरी में आ जाते हैं। बता दें कि आपकी इन गलतियों का सीधा असर बच्चों पर पड़ेगा। साथ ही नकारात्मक असर भी दिखाई देने लगेंगे।। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन गलतियों के बारे में जो आप जाने-अनजाने में करते हैं और उससे बचना चाहिए।
2 of 5
बेवजह डांटना
गलतियां हर किसी से होती हैं चाहे वो बड़े हों या छोटे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पैरेंट्स बच्चों री गलतियों पर उन्हें बार-बार डांटें या किसी गलती पर जरुरत से ज्यादा डांटें। ऐसा करने से बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ता है।
3 of 5
दूसरों के सामने डांटना
बच्चों को अनुशासन में रखना अच्छी बात है लेकिन बहुत से माता-पिता की ऐसी आदत होती है कि वह डांटते वक्त इस बात का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते कि वो बच्चे को किसके सामने डांट रहे हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के सामने बच्चे को डांटना या मारना पूरी तरह से गलत है। ऐसा करने से आपका बच्चा दूसरों के सामने शर्मिंदगी महसूस करने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रोत्साहित ना करना
हर वक्त बच्चे को सलाह देते रहना भी गलत बात है। बच्चा अगर कोई काम खुद से करता है तो हर बार उसमें गलतियां निकालने और उसे सही तरीका क्या है यह बताने की बजाए उसे प्रोत्साहित करें। ऐसा करने से बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
दूसरों से तुलना करना
हर बच्चा अपने आप में अलग होता है। कोई पढ़ाई में अच्छा होता है तो कोई पेंटिंग में। अपने बच्चे के टैलेंट को पहचानें और उसकी तुलना दूसरे बच्चों से ना करें। ऐसा करने से आप बच्चे पर बेवजह का स्ट्रेस और प्रेशर क्रिएट करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।