फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब जाएं नवजात शिशु से मिलने तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Sun, 07 Jul 2019 07:23 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 07 Jul 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
tips you follow when you visiting new born baby
new born baby

नवजात शिशु की देखभाल बेहद जरूरी है। अगर आपके घर में किसी को बच्चा हुआ है तो उसे देखने जाने से पहले पूछ लें कि किस समय आपका जाना सही होगा क्योंकि बच्चा होने के बाद मां को भी पर्याप्त आराम की जरुरत होती है। बच्चे जब पैदा होते हैं तो वे बहुत कमजोर, नाजुक और कोमल होते हैं। इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बहुत कम होती है इसलिए उहें बहुत सारी देखभाल की जरुरत पड़ती है। घर में किसी बच्चे के आ जाने से हंसीं-खुशी का माहौल बनता है और उसे देखने के लिए रिश्तेदारों का तांता लग जाता है। अगर आप भी किसी नवजात बच्चे को देखने जाने का मन बना रहे हैं तो इन बातों का जरुर ख्याल रखें।

 

tips you follow when you visiting new born baby
मां के साथ नवजात शिशु
अगर आप बिना बताए नवजात शिशु को देखने चले जाते हैं तो इससे मां और बच्चे दोनों को परेशानी हो सकती है। क्योंकि बच्चा होने के फौरन बाद मां को बेहद आराम की जरूरत होती है।

 

tips you follow when you visiting new born baby
प्रतीकात्मक चित्र

कभी भी नवजात शिशु से मिलने जाते समय किसी तरह का फूल या टैडी न लेकर जाएं। इन फूल और टैडी के संपर्क में आने से शिशु को संक्रमण होने का डर रहता है। अगर आपको कुछ लेकर जाने का शौक हो तो कुछ कपड़े, सैनेटाइजर, या फिर बेबी मसाज किट जैसी चींजे लेकर जाएं। जिसके इस्तेमाल से बच्चे के विकास में मदद मिलें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips you follow when you visiting new born baby
नवजात को बेचा - फोटो : सांकेतिक चित्र
जब भी बच्चे से मिलें तो उससे थोड़ी दूरी बनाकर रखें। अगर आपके हाथ में कोई बच्चे को गोदी नहीं दे रहा है तो उसे लेने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी न दिखाएं। सबसे पहले हाथों को साबुन से धोकर साफ कर लें उसके बाद अगर बच्चे को गोद में लेने का मौका मिले तो बहुत ही सावधानी से हल्के हाथों से गोद में उठाएं।

 

विज्ञापन
tips you follow when you visiting new born baby
मां-बच्चा - फोटो : pixabay
अपने साथ बच्चों को ना लेकर जाएं क्योंकि बच्चों के शोर मचाने से नवजात के सोने या आराम में दिक्कत आएगी। इऩ सब स्थितियों में आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको सर्दी जुकाम की शिकायत है तो उस समय नवजात से मिलने न जाएं। ऐसा करने से मां और बच्चे दोनों को संक्रमण का खतरा हो सकता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed