फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी कभी अपने बच्चे को घर पर अकेला छोड़ते हैं तो इन 6 बातों को कभी ना भूलें

Fri, 07 Jun 2019 03:26 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 07 Jun 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
top 10 tips parents should keep in mind while leaving kids alone at home

क्या आप पति-पत्नी भी अपने बाकी परिवार वालों से दूर दूसरे शहर में रहते हैं? तो काफी सारी छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना किया होगा। आपको बता दें कि जितनी तेजी से लोग एकल परिवार की ओर बढ़ रहे हैं उतनी ही तेजी से आपके जीवन में समस्याएं भी बढ़ रही हैं। आप खुद को तो हर माहौल में ढाल लेंगे लेकिन बच्चों का क्या करेंगे। संयुक्त परिवार में बच्चों को देखने के लिए बड़े बुजुर्ग भी होते हैं लेकिन एकल परिवार में आपको ये सुख नहीं मिलता। बहरहाल परिवार कैसा हो ये तो निजी मामला है लेकिन अगर आप एकल परिवार में रहते हैं और बच्चे को घर पर अकेले या किसी के साथ छोड़ रहे हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। 

top 10 tips parents should keep in mind while leaving kids alone at home
-घर में छोटा बच्चा होने पर बिजली के बोर्ड में टेप लगाकर रखें। ताकि अगर वो घर में अकेला हो तो भी उसे कोई नुकसान ना हो। 
-वर्किंग हैं या किसी काम से बच्चे को अकेले छोड़कर बाहर जा रहे हैं तो रसोई में गैस के सारे स्विच ऑफ करके ही जाएं। साथ ही, सिलेंडर की नॉब भी नीचे से बंद कर दें। 
 
top 10 tips parents should keep in mind while leaving kids alone at home
-कुछ बच्चों के अंदर काफी डर होता है उनके डर को खत्म करने के लिए उन्हें थोड़ी देर तक अकेला छोड़ें। उनसे बातें करके डर खत्म करने में मदद करें और उन्हें समझाएं कि बहुत से काम हमें अकेले ही करने पड़ते हैं इसलिए तैयारी जरुरी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 10 tips parents should keep in mind while leaving kids alone at home
-घर में कैंची, चाकू, सूई जैसी धारवाली चीजों को बच्चे की पहुंच से दूर रखें हो सके तो इस तरह के सामान को बंद करके रखें। 
-घर के पालतू जानवर से भी थोड़ी सावधानी रखनी सिखाएं क्योंकि जानवर का कोई भरोसा नहीं होता है। पालतू जानवर को दूसरे कमरे में बंद करके जाएं। 
विज्ञापन
top 10 tips parents should keep in mind while leaving kids alone at home
parents - फोटो : parents
-बच्चे को सूझ-बूझ की बातें सिखाएं। उन्हें बताएं कि अगर वो अकेले हैं तो खुद को कैसे संभालें। साथ ही, घर के सदस्यों का फोन नंबर और इमरजेंसी नंबर याद कराएं। 
-बच्चों को लॉक करके बिलकुल ना जाएं बल्कि उन्हें ये सिखाएं कि बाहर अकेले निकलने पर उनके साथ कुछ भी हो सकता है। लॉक ना होने पर वे किसी भी परेशानी में पड़ोसियों की मदद ले सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed