फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Bandh on August 21

21 अगस्त को पंजाब बंद: बंदी सिखों की रिहाई के लिए होगा विरोध मार्च, कौमी इंसाफ मोर्चा की सहयोग की अपील

Thu, 20 Aug 2026 06:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 06:27 PM IST
सार

कौमी इंसाफ मोर्चा के अनुसार 21 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद रखा जाएगा।  इस दौरान स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय, बाजार, दुकानें, वाणिज्यिक संस्थान और हाइवे पर सामान्य आवाजाही बंद रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Punjab Bandh on August 21
प्रेस कॉन्फ्रेंस करता कौमी इंसाफ मोर्चा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जेलों में सजा पूरी करने के बावजूद लंबे समय से बंद सिखों की रिहाई, पैरोल के अधिकार और 15 अगस्त को शांतिपूर्ण विरोध मार्च के दौरान संगत पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय न्याय मोर्चा (कौमी इंसाफ मोर्चा) ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का एलान किया है। पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्चे के संयोजक भाई पाल सिंह फ्रांस समेत पंथक, किसान और दलित संगठनों के नेताओं ने बंद के फैसले की जानकारी दी और सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन


भाई पाल सिंह फ्रांस ने कहा कि चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर 7 जनवरी 2023 से बंदी सिखों की रिहाई के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मोर्चा चल रहा है। उनका आरोप है कि 32-32 साल की सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों को रिहा नहीं किया जा रहा और उन्हें पैरोल का कानूनी अधिकार भी नहीं मिल रहा। नेताओं ने भाई जगतार सिंह हवारा की 83 वर्षीय बुजुर्ग मां की गंभीर हालत का हवाला देते हुए कहा कि वह अपने बेटे से मिलने और उसे गले लगाने के लिए आखिरी समय में इंतजार कर रही हैं।  मोर्चे ने इसे मानवीय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। 
विज्ञापन

मोर्चे के नेताओं ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को राजभवन की ओर से शांतिपूर्ण विरोध मार्च कर रही संगत पर पुलिस ने अमानवीय कार्रवाई की। उनका दावा है कि बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और संगत पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए तथा रासायनिक पानी की बौछारें की गईं। नेताओं के मुताबिक, इस दौरान कई लोगों को आंखों, त्वचा और सांस से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि कवरेज कर रहे दो पत्रकार घायल हुए। 

मोर्चे ने व्यापार मंडलों, ट्रांसपोर्ट यूनियनों, किसान-मजदूर संगठनों, दलित संगठनों, कर्मचारी फेडरेशनों और इंसाफ पसंद नागरिकों से धर्म, जाति और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर बंद को समर्थन देने की अपील की। नेताओं ने 21 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक कारोबार और वाहनों को बंद रखकर संघर्ष में सहयोग देने का आग्रह किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिरोमणि अकाली दल के नेता पूनर सुरजीत, गुरप्रताप वडाला सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंजाब बंद को सिख तालमेल कमेटी और आगाज एनजीओ ने भी समर्थन दिया है। 

सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा बंद
कौमी इंसाफ मोर्चा के अनुसार 21 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद रखा जाएगा।  इस दौरान स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय, बाजार, दुकानें, वाणिज्यिक संस्थान और हाइवे पर सामान्य आवाजाही बंद रखने की अपील की गई है। हालांकि, एम्बुलेंस, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को बंद से छूट दी गई है। मोर्चे ने कहा कि बंद का उद्देश्य आम लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि बंदी सिखों की रिहाई और कथित सरकारी ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed