फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम विवाह के लिए मनाना है परिवार को तो ये तरीके कर सकते हैं आपकी मदद

Sun, 14 Jul 2019 11:30 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 14 Jul 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
tricks to convince your parents for your love marriage
भारतीय समाज में आज भी प्रेम विवाह को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे बहुत से परिवार हैं जिनके यहां लड़के और लड़की की शादी का फैसला उनके अभिभावक ही लेते हैं और इस फैसले में बच्चों की पसंद नापसंद का कोई ख्याल नही रखा जाता है। ऐसे में अगर किसी ने प्रेम विवाह करने का फैसला कर लिया है तब तो फिर परिवार से किसी तरह की मदद मिलना तो दूर उल्टे आपको ऐसा न करने का दबाव बनाया जाने लगता है। लेकिन अगर आपने फैसला कर लिया है तो फिर परिवार को मनाने में जुट जाइए। हांलाकि इस तरह के मामलों में परिवार को मनाने का कोई एक तरीका तो नहीं मिला है लेकिन आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहें हैं जिसकी मदद से हो सकता है आपको कुछ मदद मिल जाए।

 

tricks to convince your parents for your love marriage
सही वक्त पर करें बात
हमारे समाज में धर्म और जाति को लेकर लोग कुछ ज्यादा ही भावुक है। ऐसे में आप जिससे प्यार करते हैं अगर वो आपके ही धर्म या जाति की हुई  तब तो थोड़ी हिम्मत जुटाई जा सकती है, लेकिन अगर मामला किसी और धर्म या जाति का है फिर तो परिवार को मनाना और भी मुश्किल है लेकिन आपको हार नहीं माननी है और सही वक्त का इंतजार करना है। जब आपके घर में आपकी शादी की बात चलना शुरू हो जाए तब आप समझ जाइए कि माता-पिता आपकी शादी के लिए तैयार है। ऐसे में सही समय देखकर अपने अभिभावक को अपनी पसंद के बारे में बताएं।

 

tricks to convince your parents for your love marriage
किस तरह से बताएं अभिभावक को
अपनी शादी की बात करने का काम अपने माता पिता से खुद न करें, ऐसे में गड़बड़ हो सकती है। इसलिए जरुरी है कि इस काम के लिए अपने किसी बड़े भाई या बहन की मदद ली जाए। आपके इस फैसले के बारे में सुनकर माता पिता का गुस्सा होना लाजिमी है लेकिन खुद को इस तरह के गुस्से के लिए तैयार रखिए। एक बार उनका गुस्सा शांत हो जाए तब फिर से एक चिट्ठी लिखकर उन्हें अपनी पसंद की अच्छाईयों के बारे में बताएं। साथ में एक दो ऐसे उदाहरण भी दें जिन्होंने प्रेम विवाह किया हो और वो सफल  हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
tricks to convince your parents for your love marriage
अपने साथ टीम तैयार रखें
अगर आपने घर में प्रेम विवाह की चर्चा कर दी है, फिर तो घर में तनाव का माहौल होना स्वाभाविक है। इसलिए अपनी बात के समर्थन के लिए अपने भाई बहन या फिर कुछ रिश्तेदारों को अपनी साथ के लिए जरुर रखें जो आपकी मदद कर सकें।
 

 

विज्ञापन
tricks to convince your parents for your love marriage
- फोटो : social media
अभिभावक और साथी की मुलाकात जरुर करवाएं

किसी भी तरह की राय बनने से पहले अपने पार्टनर से अभिभावक की मुलाकात जरुर करवाएं और और अपने पार्टनर को इस बारे में बताएं कि उसके पास ये आखिरी मौका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed