{"_id":"6a80715464c57db7360b7c4d","slug":"lalitpur-independence-day-celebrated-with-great-enthusiasm-in-the-district-s-schools-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनपद के विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनपद के विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा
Sat, 15 Aug 2026 07:32 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 15 Aug 2026 07:32 PM IST
सार
जनपद के विद्यालयों में आन-बान और शान से तिरंगा फहराया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया।
विज्ञापन
फ्लैग मार्च निकालतीं छात्राएं।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद के विद्यालयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालयों में आन-बान और शान से तिरंगा फहराया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वीर शहीदों का वेश धारण कर देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंडित डीपी रावत की छात्राओं ने फ्लैग मार्च निकाला। छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे को सलामी दी। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंडित डीपी रावत की छात्राओं ने फ्लैग मार्च निकाला। छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे को सलामी दी। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बिरारी में तिरंगा यात्रा।
- फोटो : संवाद
ग्राम पंचायत बिरारी में ग्राम प्रधान देवेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, ग्रामवासियों तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं और बच्चों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन तथा देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं और बच्चों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन तथा देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
महारानी लक्ष्मीबाई विद्या मंदिर।
- फोटो : संवाद
15 अगस्त के शुभ अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौना में बच्चों के द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया इस अवसर पर बच्चों ने भारत की जय, महात्मा गांधी की जय नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहनलाल ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर देश के अमर शहीदों को याद करते हुए पुष्प अर्पित किए।
ग्राम पोस्ट चिकलौआ पावर प्लांट।
- फोटो : संवाद
ग्राम पोस्ट चिकलौआ पावर प्लांट हर वर्ष की भांति इस बार तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पंडित पवन नायक एडवोकेट द्वारा किया गया। बाइक यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश रजक, नीलू पाल, अंगद रैकवार, मनोज साहू, कैलाश पाल, देवेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
तिरंगा परिधान में छात्राएं।
- फोटो : संवाद
बानपुर में डॉ राममनोहर कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने तिरंगा परिधान में यात्रा निकाली।