फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thousands of liters of water wasted due to a leak in the main pipeline of Sajnam Dam.

Lalitpur News: सजनाम बांध की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद

Fri, 14 Aug 2026 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of water wasted due to a leak in the main pipeline of Sajnam Dam.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा (ललितपुर)। विकासखंड के अंतर्गत डोंगरा कलां पेयजल समूह परियोजना की मुख्य पाइपलाइन में लगातार हो रहे रिसाव के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। सजनाम बांध पर बनी पानी की टंकी से निकलने वाली पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त बताई जा रही है, जिससे पानी सड़क और खेतों में बह रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन से आए दिन पानी का रिसाव होता रहता है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। स्थिति यह है कि एक ओर हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत कलौथरा सहित एक दर्जन गावों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सजनाम बांध की टंकी से जलापूर्ति की व्यवस्था होने के बावजूद गांव में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराकर जल की बर्बादी रोकी जाए तथा कलौथरा सहित प्रभावित गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लगातार हो रही पानी की बर्बादी और गांवों में जल संकट को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डोंगरा कलां पेयजल समूह परियोजना के जेई प्रदीप शर्मा ने बताया कि टंकी से निकलने वाली लाइन में हो रहे रिसाव की जानकारी है। संबंधित कंपनी को मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह जल जीवन मिशन की योजना नहीं बल्कि पुरानी पेयजल योजना है, जिसके रखरखाव में कुछ समस्याएं आ रही हैं। फिर भी विभाग द्वारा समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed