{"_id":"6a7e1ea8b68c5852d704aeca","slug":"case-registered-based-on-maternal-uncles-complaint-alleging-the-kidnapping-of-his-niece-lalitpur-news-c-131-1-ltp1027-161258-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भांजी के अपहरण का आरोप, मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भांजी के अपहरण का आरोप, मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननिहाल में रहकर पढ़ती थी छात्रा
मड़ावरा-रनगांव। थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के लापता होने के मामले में छात्रा के मामा की तहरीर पर गांव के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार छात्रा के मामा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय भांजी मध्य प्रदेश के जिला सागर के बंडा थाना क्षेत्र की निवासी है, जो कस्बे में उनके घर पर रहकर एक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। वह 11 अगस्त की सुबह लगभग 6 : 30 बजे घर से विद्यालय के लिए निकली थी जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। उसने रिश्तेदारों आस-पड़ोस और संभावित स्थानों पर जानकारी की लेकिन भांजी का कोई पता नहीं चला। आरोप है कि भांजी के गांव निवासी एक युवक उनकी भांजी को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। मामा की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद