{"_id":"6a7e1f0bbdacd571ec06a746","slug":"villager-critically-injured-after-bike-skidded-dies-during-treatment-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-161259-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 अगस्त को खेत पर जाते समय गांव में ही फिसल गई थी बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर जाते समय गांव में ही 8 अगस्त को बाइक फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय महेंद्र यादव निवासी ग्राम रखवारा थाना मड़ावरा की बुधवार की रात को ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के जीजा शैलेंद्र ने बताया कि 8 अगस्त को उसका साला महेंद्र यादव घर से अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था। अभी वह गांव में ही पहुंचा था कि उसकी बाइकअनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। लेकिन यहां से झांसी रेफर कर दिया था। झांसी में हालत में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर में भर्ती कराया था जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार की रात को ग्वालियर में महेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर ललितपुर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाई-दो बहन में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री हैं। वह खेती-किसानी करता था। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।