फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Private teacher murder case: Police piecing together the sequence of events.

प्राइवेट शिक्षक हत्याकांड : घटना की कड़ियां जोड़ रही पुलिस

Fri, 14 Aug 2026 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Private teacher murder case: Police piecing together the sequence of events.
रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देने के पहलू की कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्राइवेट शिक्षक हत्याकांड मामले में पुलिस अब हमलावरों के रेकी कर घटना को अंजाम देने के एंगल की जांच कर रही है। इसके लिए घटना की कड़ियों को जाेड़ा जा रहा है।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम झरकौन निवासी 30 वर्षीय प्राइवेट शिक्षक अभय सिंह जब 10 अगस्त की दोपहर को कचनौंदाकलां के स्कूल से अपने घर सात वर्षीय पुत्री भाग्यश्री को लेकर स्कूटी से आ रहा था। तब ग्राम खोंखरा के पास पुरानी रंजिश के चलते उसके ही जीजा के परिवार वालों ने पिकअप की टक्कर मारकर पहले उसे गिरा दिया था। इसके बाद उस पर जानलेवा हमला करते हुए पत्थर पटक दिया था। जिससे अभय सिंह गंभीर घायल हो गया था और इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद व अन्य अज्ञात साथियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस की टीमें इस घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ रही हैं। जिसमें घटना से पहले और बाद की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि घटना को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने अभय सिंह की गतिविधियों और स्कूल से घर लौटने के रास्ते की जानकारी जुटाई थी। इसके बाद मौका देखकर उस पर जानलेवा हमला किया गया था। इसके लिए पुलिस घटनास्थल ग्राम खाेंखरा के पास से गुजरे ललितपुर-बानपुर सड़क मार्ग पर होटल-ढाबों और दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। साथ संदिग्धों की आवाजाही और मोबाइल लोकेशन की जांच करने में जुटी है। पुलिस हमलावरों तक पहुंचने के लिए हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। काेतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई है। जल्द ही आराेपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

------------------
पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी, संदिग्धों को पकड़कर केस में जांची जा रही भूमिका
वहीं इस हत्याकांड की घटना के चार दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और इस केस में उनकी भूमिका की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
प्रारंभिक जांच में निकला शिक्षक ने जान बचाने को बेटी को लेकर लगाई थी दौड़
इस केस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पिकअप की टक्कर लगने के बाद जब प्राइवेट शिक्षक स्कूटी से गिरा और उसने आरोपियों को देखा तो वह पुत्री भाग्यश्री को लेकर खेतों की ओर दौड़ा था। लेकिन पिकअप सवार आरोपियों के साथ आए बाइक पर सवार दूसरे आरोपियों ने दूसरी ओर से जाकर उसे घेर लिया था और उस पर हमला कर दिया था।

-----
घटना के समय मौजूद साथी शिक्षक ने पुलिस को दी जानकारी
इस घटना के दौरान अभय सिंह के साथ स्कूटी पर सवार उसका साथी शिक्षक पुलिस के पास पहुंचा। यहां उसने घटना को लेकर बताया कि जब पिकअप ने अभय सिंह की स्कूटी को टक्कर मारी थी तो वह तीनों सड़क पर गिर गए थे। इसमें वह अचेत हो गया था। होश में आने के बाद वह पास में स्थित कल्यानपुरा में एक निजी अस्पताल में इलाज कराने चला गया था। पुलिस ने अभय सिंह के साथी शिक्षक से केस को लेकर अन्य जानकारियां हासिल कीं।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed